हजारीबाग : ILEX स्कूल के बच्चों ने झारखंड का अतीत, वर्तमान और भविष्य विषय पर दिया संदेश

News Alert
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग: बरही के पंचमाधव में स्थित आइलेक्स पब्लिक स्कूल (Ilex Public School) में भगवान बिरसा मुंडा जयंती व झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रम किया गया।

वहीं झारखंड का अतीत, वर्तमान और भविष्य विषय पर आइलेक्स स्कूल के बच्चों बीच वाद विवाद प्रतियोगिता किया गया। जिसमें प्रतिभागी बच्चों ने कई अहम संदेश भी दिया।

वहीं भगवान बिरसा मुंडा (Lord Birsa Munda) के तस्वीर पर सभी ने फूल माला अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विद्यालय के निदेशक शैलेश कुमार ने संबोधन दौरान भगवान बिरसा मुंडा के जीवन और बलिदान पर प्रकाश डाला।

वहीं कहा कि झारखंड का इतिहास अपने आप में प्रेरणादायक है। आज Jharkhand अतीत से निकलकर स्वर्णिम भविष्य की राह पर तेजी से बढ़ रहा है। बिहार से अलग होकर 15 नवंबर 2000 को झारखंड अस्तित्व में आया।

प्रतियोगिता में कक्षा – 9 व कक्षा – 10 के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया

वाद विवाद प्रतियोगिता: भगवान बिरसा मुंडा को याद करने के बाद आईलेक्स के विद्यालय परिसर में एक वाद – विवाद प्रतियोगिता करवाया गया।

वाद – विवाद प्रतियोगिता (Debate Competition) का विषय झारखंड का कल (अतीत), आज और कल (भविष्य) रखा गया। जिसमें स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक संदेश दिया।

प्रतियोगिता में कक्षा – 9 व कक्षा – 10 के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। बच्चों को उनकी इच्छा के अनुसार तीन ग्रुप में बांटा गया था।

Share This Article