हजारीबाग : दुलमाहा पंचायत कांग्रेस की बैठक में सुभाष यादव अध्यक्ष व मो जावेद को बनाया गया सचिव

News Alert
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग: बरही प्रखंड के दुलमाहा में बुधवार को कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल मनान वारसी (Abdul Manan Warsi) की अध्यक्षता में कांग्रेस की Bharat Jodo Yatra के तहत कार्यक्रम आयोजित की गई।

कार्यक्रम में पंचायत स्तरीय कमेटी का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से सुभाष यादव (Subhash Yadav) को दुलमाहा पंचायत का अध्यक्ष तथा मो जावेद को सचिव बनाया गया।

देश को आजादी दिलाने में कांग्रेस ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है

इस दौरान कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल मनान वारसी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी नहीं, बल्कि एक सोच और विचारधारा है। कांग्रेस पार्टी की सोच और विचार धारा को आगे बढ़ाने के लिए हम सब को प्रतिबद्घ होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि देश को आजादी दिलाने में कांग्रेस ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पार्टी के कार्यकर्ताओं को आजादी की लड़ाई के दौरान जान गवानी पड़ी थी।

गांधी जी, पं. नेहरू, सरदार पटेल जैसे दिग्गज नेताओं को जेल जाना पड़ा था। देश की आजादी से लेकर नव निर्माण तक कांग्रेस का योगदान सर्वाधिक रहा है।

विकास का जो खाका आज दिखाई दे रहा है। वह कांग्रेसियों (Congressmen) के बलबूते ही तैयार हुआ है। पार्टी इन्ही विचारों को लेकर आज बढ़ रही है।

मौके पर बसंत भुईयां,लक्ष्मण रविदास,प्रदीप कुमार भुइयां, सहदेव यादव, महेश यादव, रविंद्र यादव, कृष्णा यादव, दशरथ रविदास, सुभाष यादव, बलदेव यादव,मो सलीम,मो जावेद,श्याम सुंदर यादव,सहित कई लोग मौजूद हुए।

Share This Article