झारखंड

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताये चिकन रेसिपी, कैसे खायेंगे तो नहीं होगा BIRD Flu ; देखें Video

रांची: होली से पहले झारखंड में BIRD Flu की पुष्टि के बाद राज्य में हड़कंप है। लोग चिकन खाने से परहेज कर रहे हैं। इन सबके बीच स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता (Minister Banna Gupta) ने कह दिया कि बर्ड फ्लू से डरने की जरूरत नहीं है।

उन्होंने यहां तक कहा कि जब-जब बर्ड फ्लू आया है, तब-तब हमने ज्यादा मुर्गा खाया है। बर्ड फ्लू लोग परेशान न हो इसके लिए स्वास्थ्य मंत्री ने चिकन रेसिपी (Chicken Recipe) बताया है। इसमें उन्होंने लोगों को बताया कैसे Chicken को पकाना है और कैसे खाना है। मंत्री बन्ना गुप्ता का ये Video जो सोशल मीडिया में खूब तेजी से वायरल हो रहा है।

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताये चिकन रेसिपी, कैसे खायेंगे तो नहीं होगा BIRD Flu ; देखें Video-Health Minister Banna Gupta told chicken recipe, how to eat it, BIRD Flu will not happen; View Video

बर्ड फ्लू पर बन्ना गुप्ता का बयान सोशल मीडिया में

वायरल वीडियो (Viral Video) में पत्रकारों से स्वास्थ्य मंत्री कह रहे हैं कि बर्ड फ्लू के कुछ मामले अखबार के माध्यम से सामने आये हैं। इस पर पशुपालन मंत्री भी जल्द ही उचित कार्रवाई करेंगे। पत्रकार ने पूछा कि बर्ड फ्लू से लोगों में डर हैं, तो उसपर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा- अरे कोई डरने-वरने की जरूरत नहीं है। जब-जब बर्ड फ्लू आया है, तब-तब हमने बहुत ज्यादा मुर्गा खाये हैं। मुर्गा को आग में ज्यादा भूनकर खाना चाहिए। इससे कुछ नहीं होता है।

बता दें कि सबसे पहले बोकारो में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई। इसके बाद धनबाद में कुछ सैंपल लिये गये। वहीं राजधानी रांची में भी 3 मार्च को बर्ड फ्लू (Bird Flu) की पुष्टि हो गयी।

पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा (Arjun Munda) के रांची स्थित आवास में कुछ मुर्गा की मौत हो गयी थी। जिसके सैंपल जांच में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई। बताया गया कि बर्ड फ्लू की वजह से ही मुर्गे-मुर्गियों की मौत हुई है।

बन्ना गुप्ता की हो रही आलोचना

हालांकि, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के बयान का लोग आलोचना कर रहे हैं। उनके बयान को गैर जिम्मेदाराना बताया गया है। क्योंकि पशुपालन विभाग ने जब सैंपल की जांच करवायी थी, तब बर्ड फ्लू की पुष्टि हो गई थी। इसके बाद से ही लोगों की चिंता बढ़ गयी है। जबकि बन्ना गुप्ता (Banna Gupta) लोगों को आश्वस्त कर रहे हैं कि चिकन खाने से कोई नुकसान नहीं होता।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker