झारखंड में फिर HEAT WAVE का अलर्ट , मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

News Aroma
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Weather Forecast: झारखंड में मौसम विभाग (Weather Department) ने बाकायादा HEAT WAVE का अलर्ट भी जारी कर दिया है। बुधवार (15 मई) को भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने इसकी चेतावनी जारी की है।

18 मई से झारखंड के कई जिलों में HEAT WAVE का अलर्ट

मौसम विभाग ने येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी करते हुए कहा है कि 18 मई से झारखंड में उष्ण लहर (HEAT WAVE) की स्थिति रहेगी।

रांची स्थित मौसम केंद्र के कार्यालय प्रमुख अभिषेक आनंद ने बताया कि कोल्हान प्रमंडल के सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम एवं पश्चिमी सिंहभूम के अलावा संताल परगना के कम से कम 4 जिलों में कहीं-कहीं HEAT WAVE की स्थिति देखी जा सकती है।

संताल परगना के इन 4 जिलों में HEAT WAVE की चेतावनी

मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि संताल परगना के जिन जिलों में उष्ण लहर यानी HEAT WAVE की स्थिति देखी जाएगी, उनमें झारखंड की उपराजधानी दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज शामिल हैं। उन्होंने कहा कि 18 मई से HEAT WAVE का दौर शुरू होगा।

19 अप्रैल को भी कोल्हान प्रमंडल के उपरोक्त 3 जिलों के साथ-साथ पलामू प्रमंडल के दो जिलों गढ़वा एवं पलामू में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना होगा।

रांची के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में होगी वृद्धि

संताल परगना के दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में भी 19 मई को कुछ जगहों पर HEAT WAVE की स्थिति रहेगी। राजधानी रांची के उच्चतम एवं न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होगी।

उच्चतम तापमान 18 मई तक बढ़कर 40 डिग्री सेंटीग्रेड हो जाएगा, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक पहुंच जाने का अनुमान है।

3-4 दिन में 4 डिग्री सेंटीग्रेड तक बढ़ेगा झारखंड का अधिकतम पारा

अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड में अगले 3-4 दिनों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 3 से 4 डिग्री सेंटीग्रेड तक की वृद्धि होने का अनुमान है।

उन्होंने बताया कि 16 मई को आसमान साफ हो जाएगा। हालांकि, 17 मई से आंशिक बादल छाए रहेंगे, लेकिन गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिलेगी।

उन्होंने बताया कि 20 एवं 21 मई से राज्य के उत्तर-पूर्वी तथा दक्षिणी भागों यानी संताल परगना एवं कोल्हान प्रमंडल में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्के दर्जे की वर्षा हो सकती है।

झारखंड में इन जगहों पर हुई बारिश, गोड्डा सबसे गर्म जिला

मौसम वैज्ञानिक (Meteorologist) ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में कहीं-कहीं गरज और आंधी के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई। सबसे ज्यादा वर्षा जामताड़ा के फतेहपुर में हुई। यहां 19 मिलीमीटर वर्षा हुई।

इसके अलावा बोरियो, कुंडहित, हजारीबाग और बेंगाबाद (Giridih) में भी बारिश हुई। बोकारो और पाकुड़ में तेज हवाएं चलीं।

इस दौरान सबसे अधिक उच्चतम तापमान गोड्डा में और सबसे कम न्यूनतम तापमान रांची में दर्ज किया गया। गोड्डा का अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेंटीग्रेड रहा, जबकि रांची का न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया।

Share This Article