झारखंड

झारखंड में कैसा रहेगा मौसम, जानिए कब होगी तापमान में वृद्धि

रांची: झारखंड के मौसम (Jharkhand Weather) में आगामी कुछ दिनों में आंशिक बदलाव दिख सकता है। ऐसा अनुमान रांची मौसम विज्ञान केंद्र ने व्यक्त किया है।

रांची मौसम विज्ञान केंद्र (Ranchi Meteorological Center) ने बताया कि देवघर, दुमका, धनबाद और साहिबगंज के तापमान में अगले कुछ दिनों में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। इसके बाद तापमान में वृद्धि होगी।

झारखंड में कैसा रहेगा मौसम, जानिए कब होगी तापमान में वृद्धि - How will be the weather in Jharkhand, know when the temperature will rise

29 और 30 जनवरी को आसमान में हल्के बादल रहने की संभावना

वहीं राजधानी रांची और आसपास के जिलों में दोपहर के समय तेज धूप दिखाई देगा। तापमान (Temperature) में गिरावट का असर प्रमुख रूप से उत्तरी हिस्सो में होगा।

बाकी जिलों में कोई बदलाव नहीं होगी। हालांकि 28 और 29 जनवरी को सुबह के समय धुंध और कोहरा रहने का अनुमान है।

झारखंड में कैसा रहेगा मौसम, जानिए कब होगी तापमान में वृद्धि - How will be the weather in Jharkhand, know when the temperature will rise

मौसम विभाग (Weather Department) के अनुसार 29 और 30 जनवरी को आसमान में हल्के बादल रहने की संभावना है।

राजधानी रांची सहित आसपास के जिलों में फिलहाल ठंड का इतना अधिक प्रभाव नहीं है। रांची में आज रात मौसम साफ रहेगा।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker