स्वतंत्रता संग्राम में तेलुगू साहित्यकारों का अहम योगदान: राज्यपाल

प्रधानमंत्री की पहल पर सभी राज भवन के जरिये राज्य स्थापना दिवस समारोह मनाया जाता है। एक भारत श्रेष्ठ भारत, हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक दूरदर्शी पहल है

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राज्यपाल CP राधाकृष्णन (CP Radhakrishnan) ने कहा कि तेलुगू अत्यन्त मधुर और समृद्ध भाषा है।

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम (Indian Freedom Struggle) में तेलुगू साहित्यकारों (Telugu Writers) और लेखकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

उन्होंने तेलंगाना (Telangana) को समृद्ध सांस्कृतिक विरासत वाला राज्य बताते हुए कहा कि राष्ट्र के विकास में इसने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

तेलंगाना के निवासी भी हर्ष के साथ मनाते हैं झारखंड स्थापना दिवस

राज्यपाल शुक्रवार को तेलंगाना के निवासियों के साथ संवाद स्थापित कर रहे थे।

राज्यपाल ने कहा कि भारत विविधता से भरा एक विशाल राष्ट्र है, जहां विभिन्न जाति, धर्म एवं भाषा के लोग रहते हैं लेकिन हम सब एक हैं और यह पूरी दुनिया में विविधता में एकता का सबसे उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करता है।

उन्होंने कहा आप लोग तेलंगाना के निवासी भी झारखंड स्थापना दिवस (Jharkhand Foundation Day) हर्ष के साथ मनाते हैं।

प्रधानमंत्री की पहल पर सभी राज भवन के जरिये राज्य स्थापना दिवस समारोह मनाया जाता है। एक भारत श्रेष्ठ भारत, हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक दूरदर्शी पहल है।

यह सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के साथ-साथ आपसी एकता की भावना को और प्रगाढ़ करता है।

बहुत से लोग चिकित्सा के लिए जाते हैं हैदराबाद

इस अवसर पर राज्यपाल के प्रधान सचिव डॉ नितिन कुलकर्णी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि आप लोग समृद्ध भूमि से आते हैं।

झारखंड राज्य से बहुत से लोग चिकित्सा के लिए हैदराबाद जाते हैं।

उन्होंने कहा कि आप लोग यहां की संस्कृति को अपनाते हुए अपनी समृद्ध संस्कृति को भी अपनाएं एवं राज्य तथा राष्ट्र के विकास में सक्रिय योगदान देते रहें।

Share This Article