गलती से पति की गाड़ी से टकराने पर दुबई में भारतीय महिला की मौत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुबई: दुबई में रहने वाली एक भारतीय महिला अपने पति द्वारा गाड़ी पार्क करते समय गलती से उसकी चपेट में आ गई, जिसके बाद उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

यहां की मीडिया ने सोमवार को ये जानकारी दी।

खलीज टाइम्स ने पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया कि दुर्घटना पिछले हफ्ते हुई जब दंपति एक अस्पताल गए थे।

एक अधिकारी ने कहा, वह कार के सामने खड़ी थी, अपने पति को इसे ठीक से पार्क करने का निर्देश दे रही थी।

कार एक अन्य वाहन और अस्पताल की इमारत की दीवार के बीच फंस गई।

कार को ठीक से पार्क करने की कोशिश करते हुए, महिला के पति आगे बढ़े और उसे टक्कर मार दी।

घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस अधिकारियों की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और महिला को अस्पताल पहुंचाया।

हालांकि, कुछ घंटों बाद उसने दम तोड़ दिया।

Share This Article