Latest NewsझारखंडIPL फाइनल में पहुंचना आसान नहीं, मुझे टीम पर गर्व: अय्यर

IPL फाइनल में पहुंचना आसान नहीं, मुझे टीम पर गर्व: अय्यर

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

दुबई: दिल्ली कैपिटल्स 12 साल के बाद आईपीएल के फाइनल में पहुंची थी, लेकिन मंगलवार को मुंबई इंडियंस ने उसे 13वें सीजन के फाइनल में पांच विकेट से हरा उसके पहली बार आईपीएल जीतने के सपने को तोड़ दिया।

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल में दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए। मुंबई ने 18.4 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर यह लक्ष्य हासिल कर लिया।

मैच के बाद निराश अय्यर ने कहा, आईपीएल हमेशा आपको हैरान करता है। शायद सबसे मुश्किल लीग। मैं इस लीग में खेलकर बेहद खुश हूं। यह शानदार सफर रहा। मुझे अपने खिलाड़ियों पर गर्व है। फाइनल में पहुंचना आसान नहीं है। यह अच्छी उपलब्धि है, लेकिन आईपीएल जीतते तो और ज्यादा अच्छा होता, एक कदम आगे होते।

अय्यर ने कहा कि टीम अगले सीजन मजबूती से वापसी करेगी। उन्होंने कहा, हम मजबूती से वापसी करेंगे और ट्रॉफी जीतने की कोशिश करेंगे।

अय्यर ने प्रशंसकों का शुक्रिया करते हुए कहा, मैं प्रशंसकों से कहना चाहता हूं कि आप लोगों ने पूरे सीजन हमारा साथ दिया उसके लिए शुक्रिया।

अय्यर ने कोच रिकी पोंटिंग की भी तारीफ की और कहा, मैंने कई बार कहा है कि मैंने जितने लोगों के साथ काम किया है उनमें से रिकी सर्वश्रेष्ठ हैं। वह मुझे खेलने की पूरी स्वतंत्रता देते हैं। मुझे उनके साथ रहना पसंद है। वह आत्मविश्वासी कोच हैं। वह जिस तरह से बैठकें करते हैं और खिलाड़ियों को प्रेरित करते हैं वो लाजवाब है।

spot_img

Latest articles

पप्पू यादव न्यायिक हिरासत में, अब PMCH में होगा इलाज

Pappu Yadav in Judicial Custody : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव को शनिवार...

ईरान-अमेरिका तनाव गहराया, मध्य पूर्व में हमले की चेतावनी से बढ़ी चिंता

Iran-US Tensions Deepen: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर तेज होता...

मजदूर एकता की गूंज, पुरी में भारतीय मजदूर संघ का भव्य अधिवेशन और शोभायात्रा

Bharatiya Mazdoor Sangh's grand Convention Puri : पुरी, ओडिशा: ओडिशा के पुरी शहर में...

करोड़ों का बजट, फिर भी बदहाल व्यवस्था, मरीजों के लिए चुनौती बना रिम्स

RIMS Poses a Challenge for Patients: झारखंड की राजधानी में स्थित राज्य का सबसे...

खबरें और भी हैं...

पप्पू यादव न्यायिक हिरासत में, अब PMCH में होगा इलाज

Pappu Yadav in Judicial Custody : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव को शनिवार...

ईरान-अमेरिका तनाव गहराया, मध्य पूर्व में हमले की चेतावनी से बढ़ी चिंता

Iran-US Tensions Deepen: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर तेज होता...