इटली ने किया प्रवासियों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 19 गिरफ्तार

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रोम: इटली की पुलिस ने 19 संदिग्धों को अवैध तरीके से इमीग्रेशन नेटवर्क को बढ़ावा देने के लिए गिरफ्तार किया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को पुलिस ने एक आपराधिक संगठन के बारे में खुलासा किया, जो अवैध रूप से अफगानिस्तान, ईरान, इराक और पाकिस्तान के प्रवासियों को इटली ले गया और फिर उन्हें फ्रांस की सीमा पार कराके उत्तरी यूरोप तक पहुंचने में मदद की।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों ने प्रवासियों के रहने, काम के अनुबंध जैसे कई दस्तावेज जुटाए थे। इसके लिए हर प्रवासी ने लगभग 6,000 यूरो ( 7,274 डॉलर) का भुगतान किया था, जिसे एशिया से तुर्की और ग्रीस के जरिए इटली में तस्करी के जरिये भेजा गया था।

पूर्वी सिसिली के सिरैक्यूज में एक प्रवासी के आने के बाद 2018 में इस मामले को लेकर जांच शुरू हुई थी। फिर इस साल अगस्त में आंतरिक मंत्री लुसियाना लामोगेर्से ने घोषणा की थी कि अगस्त 2019 और जुलाई के अंत के बीच 21 हजार से अधिक प्रवासी पहुंचे।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, इस अवधि में 5 हजार से अधिक लोगों को मुख्य रूप से गैर सरकारी संगठनों के जहाजों के जरिए बचाया गया।

इटली आने वाले 80 प्रतिशत से अधिक प्रवासी ट्यूनीशिया और लीबिया से रवाना होते हैं।

Share This Article