Jharkhand Matriculation Board Exam Result: झारखंड मैट्रिक बोर्ड परीक्षा में लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लड़कों को पछाड़ दिया। राज्य भर में 1,20,390 लड़कियां प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुईं, जबकि लड़कों की संख्या 1,00,650 रही। द्वितीय श्रेणी में भी लड़कियों ने बाजी मारी, जहां 82,006 लड़कियां और 75,188 लड़के पास हुए।
रांची में लड़कियों का जलवा
राजधानी रांची में 11,063 लड़कियां और 7,653 लड़के प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। द्वितीय श्रेणी में 5,778 लड़के और 5,162 लड़कियां पास हुईं।
जिलों में भी लड़कियों का बोलबाला
गुमला: प्रथम श्रेणी में 3,757 लड़कियां और 2,726 लड़के, द्वितीय श्रेणी में 2,959 लड़कियां और 2,507 लड़के उत्तीर्ण।
लोहरदगा: प्रथम श्रेणी में 2,035 लड़कियां और 1,226 लड़के, द्वितीय श्रेणी में 1,336 लड़कियां और 1,156 लड़के।
सिमडेगा: प्रथम श्रेणी में 1,858 लड़कियां और 1,030 लड़के, द्वितीय श्रेणी में 1,768 लड़कियां और 1,524 लड़के।
खूंटी: प्रथम श्रेणी में 1,850 लड़कियां और 1,104 लड़के, द्वितीय श्रेणी में 1,003 लड़कियां और 1,107 लड़के।
हजारीबाग: प्रथम श्रेणी में 8,776 लड़कियां और 7,207 लड़के, द्वितीय श्रेणी में 3,849 लड़कियां और 3,884 लड़के।
गिरिडीह: प्रथम श्रेणी में 11,286 लड़कियां और 10,842 लड़के, द्वितीय श्रेणी में 7,636 लड़कियां और 6,365 लड़के।
चतरा: प्रथम श्रेणी में 4,842 लड़कियां और 4,139 लड़के, द्वितीय श्रेणी में 3,726 लड़कियां और 3,049 लड़के।
बोकारो: प्रथम श्रेणी में 7,530 लड़कियां और 6,531 लड़के, द्वितीय श्रेणी में 3,954 लड़कियां और 4,115 लड़के।
कोडरमा: प्रथम श्रेणी में 3,962 लड़कियां और 3,709 लड़के, द्वितीय श्रेणी में 2,325 लड़कियां और 1,999 लड़के।
रामगढ़: प्रथम श्रेणी में 3,288 लड़कियां और 2,719 लड़के, द्वितीय श्रेणी में 2,072 लड़कियां और 2,059 लड़के।
पलामू: प्रथम श्रेणी में 10,436 लड़कियां और 9,452 लड़के, द्वितीय श्रेणी में 5,730 लड़कियां और 5,194 लड़के।
गढ़वा: प्रथम श्रेणी में 4,690 लड़कियां और 4,275 लड़के, द्वितीय श्रेणी में 5,091 लड़कियां और 4,270 लड़के।
लातेहार: प्रथम श्रेणी में 3,234 लड़कियां और 2,454 लड़के, द्वितीय श्रेणी में 2,419 लड़कियां और 2,264 लड़के।
दुमका: प्रथम श्रेणी में 3,576 लड़कियां और 3,080 लड़के, द्वितीय श्रेणी में 3,554 लड़कियां और 2,833 लड़के।
देवघर: प्रथम श्रेणी में 4,402 लड़कियां और 4,086 लड़के, द्वितीय श्रेणी में 4,561 लड़कियां और 3,983 लड़के।
साहेबगंज: प्रथम श्रेणी में 3,912 लड़कियां और 3,478 लड़के, द्वितीय श्रेणी में 2,903 लड़कियां और 2,333 लड़के।
पाकुड़: प्रथम श्रेणी में 2,616 लड़कियां और 2,170 लड़के, द्वितीय श्रेणी में 1,429 लड़कियां और 1,226 लड़के।
गोड्डा: प्रथम श्रेणी में 4,074 लड़कियां और 3,917 लड़के, द्वितीय श्रेणी में 3,831 लड़कियां और 3,395 लड़के।
जामताड़ा: प्रथम श्रेणी में 2,402 लड़कियां और 2,091 लड़के, द्वितीय श्रेणी में 2,984 लड़कियां और 1,810 लड़के।
पूर्वी सिंहभूम: प्रथम श्रेणी में 6,769 लड़कियां और 5,338 लड़के, द्वितीय श्रेणी में 3,562 लड़कियां और 4,084 लड़के।
पश्चिमी सिंहभूम: प्रथम श्रेणी में 3,532 लड़कियां और 2,860 लड़के, द्वितीय श्रेणी में 3,277 लड़कियां और 2,894 लड़के।
सरायकेला खरसावां: प्रथम श्रेणी में 3,126 लड़कियां और 2,558 लड़के, द्वितीय श्रेणी में 2,248 लड़कियां और 2,210 लड़के।