Latest Newsझारखंडझारखंड में यहां ब्राउन शुगर के साथ बाप-बेटा गिरफ्तार

झारखंड में यहां ब्राउन शुगर के साथ बाप-बेटा गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

जमशेदपुर: मानगो थाना क्षेत्र के आजादनगर क्रॉस रोड नंबर-पांच के रहने वाले मो. इलियास और उसके छोटे बेटे जसीम अकरम उर्फ जासिम (21 ) को पुलिस ने 15 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है।

इससे पूर्व पुलिस ने मो. इलियास का बड़े बेटे नसीम अकरम को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार कर चुकी है। वह फिलहाल जेल में है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मो. इलियास और उसका बेटा ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार से जुड़े हुए हैं। उस आधार पर पुलिस ने उसके आजादनगर स्थित आवास में छापेमारी की।

पुलिस ने मो. इलियास और उसके बेटे से संदेह के आधार पर पूछताछ की लेकिन वे ब्राउन शुगर के कारोबार को लेकर संतोषजनक जवाब नहीं दे पाये।

इसके बाद पुलिस ने तलाशी के दौरान उनके पास से पंद्रह पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया. फिर दोनों आरोपितों को थाना लाया गया।

वहां से पूछताछ के बाद शुक्रवार को पुलिस ने दोनों के खिलाफ आगे की कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

उल्लेखनीय है कि शहर के जिन इलाको में ब्राउन शुगर का कारोबार धड़ल्ले से हो रहा है उनमें जुगसलाई, सीतारामडेरा और साकची के अलावा मानगो का आजादनगर और जवाहरनगर क्षेत्र भी शामिल है।

spot_img

Latest articles

बुंडू के डामारी मोड़ पर भीषण सड़क हादसा, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद बुंडू नगर अध्यक्ष प्रत्याशी रितेश पातर ने दिखाई...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुंबई में मंगलवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात करेंगे

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों...

नगर निगम चुनाव के दिन शास्त्री मार्केट एसोसिएशन ने मार्केट बंद रखने का लिया निर्णय

रांची : नगर निगम चुनाव को लेकर शास्त्री मार्केट एसोसिएशन की ओर से सोमवार...

राधेश्याम पोद्दार के निधन पर झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन ने जताया शोक

रांची : झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के वरीय उपाध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार के पिता...

खबरें और भी हैं...