झारखंड में यहां विवाहिता की जहर खाकर मौत, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुरः जिले के सोनारी के कागलनगर निवासी एक विवाहित युवती सुषमा कुशवाहा 22 वर्षद्ध की जहर खाकर मौत का मामला सामने आया है।

जहर खाने के कारण विवाहिता की मौत शनिवार की सुबह एमजीएम अस्पताल में हो गई। उसने शुक्रवार की सुबह 8 बजे घर में जहर खाया था, जिसके बाद उसे एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया।

युवती की मौत के बाद आज सुबह पति ने गदड़ा में रहनेवाले उसके मायके वालों को सूचना दी। इसके बाद मायके वाले एमजीएम पहुंचे।

सुषमा के चाचा राजधर कुशवाहा ने कहा कि ससुराल वालों ने हत्या करने की नीयत से जबरन उसे जहर खिलाया था, इसलिए अस्पताल में भर्ती करने के बाद भी घटना की सूचना नहीं दी। मौत होने के बाद फोन कर सोनू ने अस्पताल में भर्ती होने की बात कही।

आठ महीने ही हुए थे शादी को

युवती के पिता राजनारायण कुशवाहा ने बताया कि उनकी बेटी की शादी आठ महीने पूर्व दिसंबर 2020 में सोनू कुशवाहा के साथ हुई थी। शादी में दहेज के रूप में बाइक, टीवी, कूलर, वाशिंग मशीन, फ्रीज आदि दिया गया था।

आठ महीने ही हुए थे शादी को

शादी के कुछ दिन बाद तक सबकुछ सामान्य रहा। उसके बाद दहेज के लिए सुषमा को प्रताड़ित किया जाने लगा।

उसकी सास सुनीता कुशवाहा और ननद खुशबू ज्यादा परेशान करती थी। जन्माष्टमी के दिन बेटी मायके आई थी।

उस दिन उसका उपवास था, इसलिए उसने खाना नहीं खाया। वह ससुराल जाने लगी तो उसे 100 रुपए दिए, लेकिन ससुराल पहुंचते ही ननद ने छीन लिया।

क्या कहता है पति

युवती के पति सोनू कुशवाहा ने कहा कि सुषमा ने खुद जहर खाया। वहीं, उसने अस्पताल में इलाज के दौरान अपने मायके वालों को सूचना देने से मना किया था।

अभी इस मामले में लड़की वालों ने थाना में मामला दर्ज नहीं कराया है। युवती का शव एमजीएम अस्पताल के शीतगृह में रख दिया गया है।

Share This Article