जमशेदपुर में हुए मर्डर केस में सात गिरफ्तार, हथियार बरामद

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur Murderers Arrested: पुलिस ने हाइवा चालक हत्याकांड में सात आरोपितों को गिरफ्तार (Arrest) कर कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

इनमें प्रवीर सिंह उर्फ छोटू, राहुल सिंह उर्फ राहुल बच्चा, अर्जुन महतो उर्फ अर्जुन बच्चा, राहुल राय, अभिषेक साह, रौनक शर्मा और आशीष बर्मन हैं।

इनके पास से दो मोटरसाइकिल, एक ऑटो, तीन पिस्टल, 3 देसी कट्टा, 11 राउंड जिंदा कारतूस (Cartridge) और तीन मैगजीन बरामद हुई हैं। यह जानकारी मंगलवार को SSP किशोर कौशल ने प्रेसवार्ता में दी।

SSP ने बताया कि 14 अप्रैल को उलीडीह थाना अंतर्गत वसुंधरा एस्टेट (Vasundhara Estate) के समीप हुए चालक सन्नी यादव हत्याकांड में सातों शामिल थे।

घटना के बाद सिटी SP के नेतृत्व में एक SIT का गठन किया गया था। SIT ने सबसे पहले अभिषेक शाह और रोहित शर्मा को घाटशिला से गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर बिरसानगर के हुरलुंग स्थित एक भट्ठे से बाकी पांच लोगों की गिरफ्तारी की गई।

उन्होंने बताया कि पिछले दिनों शहर में हुए प्रदीप और राजा हत्याकांड (King Murder Case) मामले में इन्हें शक था कि सन्नी यादव ने उनकी हत्या करवाई थी।

उसी का बदला लेने के उद्देश्य से सातों ने मिलकर Sunny Yadav की हत्या कर डाली। सभी ने अपने अपराध स्वीकार कर लिये हैं।

Share This Article