18 अप्रैल को आर्किटेक्ट विनोद सिंह की अग्रिम बेल याचिका पर होगी सुनवाई, जमीन घोटाले में…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand High Court: जमीन घोटाला (Land Scam) मामले में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) के सहयोगी आर्किटेक्ट विनोद सिंह के जमानत याचिका पर 18 अप्रैल को ED के विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन की अदालत में सुनवाई होगी।

मामले में विनोद सिंह ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से सोमवार को कोर्ट में अग्रिम जमानत (Anticipatory Bail) याचिका दाखिल की थी।

फिलहाल इस मामले में आरोपित पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) और बड़गाईं अंचल के हल्का कर्मचारी भानु प्रताप बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार (Birsa Munda Central Jail) में न्यायिक हिरासत में बंद हैं।

ED ने हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद मनी 31 जनवरी की रात को गिरफ्तार किया था। ED ने बड़गाई अंचल के 8.5 एकड़ जमीन घोटाले में Hemant Soren को गिरफ्तार किया था।

Share This Article