झारखंड

PM मोदी को अपशब्द कहने के मामले में जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी को कोर्ट…

दुमका: जिले की MP-MLA स्पेशल कोर्ट (MP-MLA Special Court) ने शुक्रवार को जामताड़ा (Jamtara) के कांग्रेस MLA इरफान अंसारी (Irfan Ansari) को राहत दी है।

PM नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) को अपशब्द कहने के मामले में उन्हें साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है। यह फैसला MP-MLA कोर्ट के विशेष न्यायाधीश SDJM जितेन्द्र राम ने दिया। मामला 27 नवंबर, 2018 का है।

PM मोदी को अपशब्द कहने के मामले में जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी को कोर्ट...- Jamtara MLA Irfan Ansari sent to court for abusing PM Modi

इरफान अंसारी ने PM मोदी के खिलाफ अपशब्द कहा

BJP नेता तरुण कुमार गुप्ता (Tarun Kumar Gupta) ने नारायणपुर थाना (Narayanpur Police Station) में केस दर्ज कराया था कि लोकनिया ग्राम में आयोजित एक आम सभा में इरफान अंसारी ने PM मोदी के खिलाफ अपशब्द कहा था।

पहले यह केस जामताड़ा कोर्ट में दर्ज हुआ था। बाद में इसे MP-MLA कोर्ट दुमका ट्रांसफर कर दिया गया, जहां इस पर फैसला सुनाया गया।

PM मोदी को अपशब्द कहने के मामले में जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी को कोर्ट...- Jamtara MLA Irfan Ansari sent to court for abusing PM Modi

कांग्रेस चुप बैठने वाली नहीं

रिहा किए जाने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस MLA इरफान अंसारी (Irfan Ansari) ने कहा कि क्या BJP के नेता कांग्रेस के बारे में अनर्गल बयानबाजी नहीं करते हैं।

इसमें हमलोग तो मुकदमा करने नहीं जाते हैं लेकिन भाजपा ने अपने पावर का दुरुपयोग किया है। उन्होंने कहा कि आज जिस तरह राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की सदस्यता रद्द की गई। उनका घर छीन लिया गया। इससे हर जगह जनता दुखी है। कांग्रेस चुप बैठने वाली नहीं है। प्रखंड से लेकर जिला तक आंदोलन किया जाएगा।

राहुल गांधी गरीबों की आवाज: इरफान

इरफान अंसारी ने कहा कि राहुल गांधी गरीबों की आवाज हैं। क्या हमलोग भी Adani-Ambani की दलाली करें। गरीबों (Poors) की बात करना छोड़ दें।

गरीबों का पक्ष लेना अगर गलत है तो जो सजा देना है दीजिए। चाहे हमारी सदस्यता रद्द कर दीजिए या हमें फांसी पर लटका दीजिए, हम लोग चुप बैठने वाले नहीं हैं।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker