पंचायत चुनाव को लेकर लोहरदगा DC ने की बैठक

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लोहरदगा: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण की अध्यक्षता में शनिवार को त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन के निमित्त गठित विभिन्न कोषांगों के नोडल और वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में कार्मिक कोषांग के वरीय पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि निर्वाचन से जुड़े पीठासीन पदाधिकारियों व मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण ससमय व बेहतर तरीके से कराना सुनिश्चित करें।

प्रशिक्षण के लिए मास्टर प्रशिक्षकों की अनुसूची तैयार कर ली जाय। बेहतर तरीके से प्रशिक्षण दिया जाय ताकि निर्वाचन निष्पक्ष व सुव्यवस्थित तरीके से हो।

आचार संहिता का पालन कराया जाय

पीठासीन पदाधिकारियो को प्रपत्रों के भरे जाने का प्रशिक्षण बेहतर हो। सामग्री कोषांग के वरीय पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि निर्वाचन से जुड़े सभी सामग्रियों की प्राप्ति ससमय कर ली जाय।

निर्वाचन दिन के मतदान केंद्र के लिए आवश्यक सामग्री की पैकेटिंग मतदान कर्मियो को हस्तगत करने के एक दिन पूर्व पैकेटिंग, मिलान और मतगणना के दिन मतगणना टेबल पर प्रयुक्त होने वाले सामग्रियों की उपलब्धता सुनिश्चित कर लें।

वाहन कोषांग के वरीय पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि निर्वाचन के लिए वाहनों की उपलब्धता सुनिश्चित करें, जो वाहन खराब हैं उनकी मरम्मत करा ली जाय।

विधि व्यवस्था-सह-आचार संहिता कोषांग के वरीय पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि जिला में निर्वाचन के लिए स्टैटिक स्क्वॉयड टीम और फ्लाइंग स्क्वॉयड टीम गठित कर उसे सक्रिय कर दिया जाय। आचार संहिता का पालन कराया जाय।

Share This Article