रघुवर दास ने स्कूलों के समय में बदलाव करने का किया आग्रह

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में परिवर्तन करने का आग्रह किया है।

उन्होंने गुरुवार को पत्र लिखकर कहा कि राज्य में अत्यंत गर्मी पड़ रहा है और लू भी चलने लगी है। गर्मी और लू के कारण बच्चे बीमार पड़ने लगे हैं।

इस परिस्थिति में यह उचित होगा कि विद्यालय का समय सुबह छह बजे से प्रारंभ किया जाए तथा दस बजे तक चलाया जाए।

बाकी की कक्षाएं ऑनलाइन के माध्यम से चलाने की व्यवस्था की जाए। उन्होंने आग्रह किया है कि झारखंड के विद्यालयों के खुलने और बंद होने के समय को इस प्रकार निर्धारित की जाए कि विद्यार्थी शिक्षा भी ग्रहण कर सके और स्वस्थ भी रहें।

Share This Article