जमशेदपुर में महिला की गला रेतकर हत्या, गले में चाकू से किया गया कई वार

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: MGM थाना क्षेत्र अंतर्गत कालझोर गांव में मालती सिंह (38) की शनिवार को तड़के महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई।

महिला का शव उसके घर के सामने मिला है। महिला के गले में चाकू से कई वार किए गए हैं।

इसके अलावा उंगली भी काट ली गई है। महिला की बेटियों को सुबह घटना की जानकारी तब हुई जब महिला को दूसरे कमरे में अचेत अवस्था में देखा गया।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।

मालती सिंह की दो बेटी और एक बेटा है

मालती सिंह की दो बेटी और एक बेटा है। उनका बेटा राहुल सिंह आठ साल का है, जो पटमदा के धुचका में अपने मामा के घर गया हुआ है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद वह भी अपने घर आ रहा है। दो बेटियां पूर्वा सिंह और सुरवा सिंह हैं। पूर्वा सिंह घर में ही रहती थी। सुरवा सिंह तालागुट्टू के सरकारी स्कूल में कक्षा छह की छात्रा है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

पूर्वा सिंह ने बताया की उसकी मां घर में ही सोई हुई थी। रात में कैसे, क्या हुआ उसे कुछ पता नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि कमरे में महिला की हत्या की गई है। धारदार हथियार से महिला पर वार किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Share This Article