झारखंड

झारखंड में 5 डीएसपी का तबादला, दीपक कुमार बने रांची के सिटी डीएसपी

रांची: राज्य सरकार ने मूवमेंट आर्डर रुके चार डीएसपी सहित पांच डीएसपी का तबादला किया है।

पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत डीएसपी दीपक कुमार को रांची का नया सिटी डीएसपी बनाया गया है।

वहीं, पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत राजकुमार मेहता को डीएसपी जैप-सात के पद पर पदस्थापित किया गया है।

जबकि  पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत विकास चंद्र श्रीवास्तव को डीएसपी अनुसंधान प्रशिक्षण विद्यालय रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है।

पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत मुकेश कुमार महतो को गिरिडीह खोरी महुआ का डीएसपी, रांची सिटी डीएसपी के पद पर पदस्थापित अमित कुमार सिंह को डीएसपी एसटीएफ रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है।

इस संबंध में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने गुरुवार को अधिसूचना जारी कर दी है।

उल्लेखनीय है की राज्य सरकार ने 26 मई को एक आईपीएस सहित 66 डीएसपी का तबादला किया था।

लेकिन चार डीएसपी रैंक के अधिकारियों का तबादला रोक दिया गया था।

पुलिस मुख्यालय द्वारा 62 अधिकारियों का ही मूवमेंट ऑर्डर जारी किया गया था।

जिन अधिकारियों का मूवमेंट ऑर्डर रोका गया है, उनमें पोस्टिंग के लिए प्रतीक्षारत रहे डीएसपी राजकुमार मेहता, विकासचंद्र श्रीवास्तव, दीपक कुमार और जैप-दो में पदस्थापित मुकेश कुमार महतो शामिल थे।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker