22 नवंबर को मनेगी झारखंड विधानसभा की 23वीं सालगिरह, गायक जावेद अली और…

बताया जा रहा है कि बॉलीवुड सिंगर जावेद अली और गजल गायक कुमार सत्यम अपनी गायकी से समां बांधेंगे तो साथ ही रविंद्र सोनी हास्य की फुलझड़ियां छोड़ेंगे

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: 22 नवंबर को झारखंड विधानसभा की 23वीं सालगिरह (Jharkhand Assembly 23rd Anniversary) पर राजधानी में भव्य कार्यक्रम का आयोजन होगा। विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो के नेतृत्व में समारोह को यादगार बनाने के लिए पूरी टीम तत्पर है।

बताया जा रहा है कि बॉलीवुड सिंगर जावेद अली और गजल गायक कुमार सत्यम (Singer Javed Ali and Ghazal singer Kumar Satyam) अपनी गायकी से समां बांधेंगे तो साथ ही रविंद्र सोनी हास्य की फुलझड़ियां छोड़ेंगे।

सम्मान समारोह के बाद उत्कृष्ट विधायक, नेता प्रतिपक्ष और संसदीय कार्यमंत्री का संबोधन होगा। फिर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और अंत में राज्यपाल का संबोधन होगा।

गवर्नर के गार्ड ऑफ ऑनर के साथ शुरू होगा समारोह

परिवहन 11:00 बजे से समारोह की शुरुआत गवर्नर के Guard of Honour से होगी। उद्घाटन गवर्नर CP राधाकृष्णन करेंगे और मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन होंगे। दीप प्रज्वलन के बाद चयनित उत्कृष्ट विधायक और विधानसभा के उत्कृष्ट कर्मी सम्मानित किए जाएंगे।

इसके बाद देश की सीमा पर और नक्सल अभियान में शहीद और शांतिकाल में वीरता प्राप्त झारखंड के बहादुर पुलिसकर्मियों और जवान सम्मानित किए जाएंगे।

राज्य के खिलाड़ियों और 10वीं, 12वीं समेत अन्य शैक्षणिक संस्थान के टॉपर छात्र-छात्राएं सम्मानित होंगे। राष्ट्रपति पदक से सम्मानित और चंद्रयान-3 मिशन में भूमिका निभाने वाले राज्य के वैज्ञानिकों को भी सम्मानित किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, 12:50 बजे त्रैमासिक पत्रिका ‘उड़ान’ (Quarterly Magazine ‘Udaan’) समेत अन्य पुस्तकों का विमोचन किया जाएगा।

Share This Article