झारखंड विधानसभा : दुमका में महिला की हत्या: बाबूलाल मरांडी ने सरकार पर साधा निशाना, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

News Aroma
3 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Half naked body of a woman found: झारखंड के दुमका जिले के काठीकुंड थाना क्षेत्र में 32 वर्षीय महिला का अर्धनग्न शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।

आशंका जताई जा रही है कि महिला के साथ गैंगरेप के बाद उसकी हत्या की गई है।

इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

बाबूलाल मरांडी ने साधा सरकार पर निशाना

घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा –
“हेमंत सरकार की प्राथमिकता सिर्फ वाहवाही बटोरना है, जबकि राज्य में महिलाएं असुरक्षित हैं। दुमका में महिला की निर्मम हत्या ने सरकार के महिला सुरक्षा के दावों की पोल खोल दी है।

चार बच्चों की मां से उसकी जिंदगी छीन ली गई, लेकिन सरकार संवेदनहीन बनी हुई है।”

उन्होंने कहा कि सरकार ‘मईया योजना’ के नाम पर प्रचार कर रही है, लेकिन हकीकत में महिलाएं आज भी असुरक्षित हैं।

मरांडी ने प्रशासन से जल्द से जल्द दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की।

घटना कैसे हुई?

जानकारी के अनुसार, घटना रविवार दोपहर की है। महिला स्नान के लिए नदी गई थी लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं लौटी।

काफी देर बाद जब महिला का कुछ पता नहीं चला तो उसकी बेटी ने नदी किनारे मां की तलाश शुरू की।

वहां धोए हुए कपड़े पड़े मिले, लेकिन महिला का कोई सुराग नहीं मिला।

रातभर ग्रामीणों ने महिला की तलाश की, लेकिन सोमवार सुबह नदी किनारे झाड़ियों के बीच महिला का अर्धनग्न शव बरामद हुआ।

शव मिलने के बाद गांव में मातम पसर गया।

पुलिस की जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दुमका एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने कहा –
“प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। दुष्कर्म हुआ या नहीं, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी।

पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।”

इलाके में आक्रोश

घटना के बाद से इलाके के लोग गुस्से में हैं। ग्रामीणों का कहना है कि झारखंड में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ते जा रहे हैं और

प्रशासन अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने में नाकाम साबित हो रहा है।

Share This Article