झारखंड विधानसभा स्पीकर ने पुस्तक का किया लोकार्पण

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो ने बुधवार को अपने कॉन्फ्रेंस हॉल में उदयभान सिंह एवं मधुकर भारद्वाज की पुस्तक “झारखंड विधानसभा का कार्य संचालन प्रक्रिया एवं परंपराएं” का लोकार्पण किया।

इस पुस्तक में विधानसभा के कार्य संचालन के नियमों सहित 20 वर्षों की विधायी घटनाओं का विस्तृत विवरण है।

विधानसभा का गठन ,सभा की बैठक, सत्र का आहूत ,सत्र का विलोपन, सदस्यों का मताधिकार ,प्रश्न ध्यानाकर्षण ,याचिका विश्वास और अविश्वास प्रस्ताव ,समिति व्यवस्था, दल बदल के मामले विशेषाधिकार और सभा की कार्यवाहीं इत्यादि का विस्तृत वर्णन है।

पुस्तक के लेखक उदयभान सिंह झारखंड विधान सभा के सेवानिवृत्त संयुक्त सचिव हैं। मधुकर भारद्वाज वर्तमान में झारखंड विधानसभा में संयुक्त सचिव के रूप में पदस्थापित हैं।

लेखक बिहार विधानसभा में 1988 में नियुक्त हुए थे। सिंह 31 जनवरी 2021 को झारखंड विधानसभा से सेवानिवृत्त हुए।

स्पीकर ने पुस्तक के लोकार्पण के समय पुस्तक की सराहना की। हाल में सेवानिवृत्त हुए सिंह की दीर्घायु एवं स्वस्थ रहने की की कामना भी की है।

सिंह झारखंड विधानसभा से निकलने वाली पत्रिका “उड़ान” एवं अन्य पुस्तकों का संपादन कर चुके हैं।

लोकार्पण कार्यक्रम में झारखंड विधानसभा के सचिव महेंद्र प्रसाद, अपर सचिव बिनय कुमार सिंह, अतुल कुमार, मिथिलेश मिश्रा आदि उपस्थित थे।

Share This Article