झारखंड के CM को जान से मारने की धमकी मामले में माहौल गरम, DGP ने कह दी ये बात

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: झारखंड के सीएम CM  हेमंत सोरेन को जान से मारने की धमकी वाला इ-मेल मिलने के बाद स्टेट में माहौल गरम है।

मुकदमा दर्ज कर लिया गया है एवं पुलिस आगे की कार्रवाई करने में जुट गई है। इस बीच, स्टेट पुलिस के मुखिया DGP एमवी राव ने कहा है कि हिम्मत है तो इ-मेल पर धमकी देनेवाले सामने आएं। उन्हें पता चल जाएगा।

बेकार की बातों पर ध्यान नहीं रहता: डीजीपी

उन्होंने कहा कि धमकी देने वाला जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा। बकौल DGP डीजीपी- बेकार की बातों पर मेरा ध्यान नहीं रहता। काम पर ध्यान देता हूं।

डीजीपी जमशेदपुर में मीडिया से मुखातिब थे। डीजीपी ने पुलिस के आलाधिकारियों के साथ बैठक कर अपराध की समीक्षा की तथा अपराधियों को मांद में घुसाने के बाबत जरूरी निर्देश दिए।

वे जमशेदपुर से पहले पश्चिमी सिंहभूम के मुख्यालय चाइबासा में भी थे। वहां भी मातहतों के साथ बैठक की।

खासकर नक्सल गतिविधियों पर लगाम पर चर्चा की।

Share This Article