रहिए सावधान! झारखंड में बर्ड फ्लू ने दी दस्तक, रिम्स में 9 महीने के बच्चे में…

रिम्स के जेनेटिक्स एंड जिनोमिक्स विभाग में जांच के क्रम में बच्चे में बर्ड फ्लू पाए जाने की पुष्टि हुई है

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: सावधान रहिए। झारखंड में बर्ड फ्लू (Jharkhand Bird Flu) ने दस्तक दे दी है। रांची के रिम्स (Rims) में एक बच्चे में जांच के दौरान इसकी पुष्टि हुई है।

इस वजह से पूरा स्वास्थ्य विभाग सचेत हो गया है। रिम्स के जेनेटिक्स एंड जिनोमिक्स विभाग (Department of Genetics and Genomics) में जांच के क्रम में बच्चे में Bird Flu पाए जाने की पुष्टि हुई है।

रहिए सावधान! झारखंड में बर्ड फ्लू ने दी दस्तक, रिम्स में 9 महीने के बच्चे में…-Be careful! Bird flu knocked in Jharkhand, 9 month old child in RIMS…

रामगढ़ का है बच्चा

रिम्स में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान माइक्रोबायोलॉजी विभाग (Department of Microbiology) के एचओडी डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि पीडियाट्रिक विभाग में डॉ. राजीव मिश्रा की यूनिट में एक बच्चे का सैंपल लिया गया है।

रहिए सावधान! झारखंड में बर्ड फ्लू ने दी दस्तक, रिम्स में 9 महीने के बच्चे में…-Be careful! Bird flu knocked in Jharkhand, 9 month old child in RIMS…

इसमें Bird Flu की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बच्चा रामगढ़ के संदवाडीह का रहने वाला है। उसकी उम्र मात्र 9 महीना है।

Share This Article