बाबूलाल मरांडी ने साहिबगंज में गंगा स्नान और भोलेनाथ की पूजा से शुरू की दूसरे दिन की संकल्प यात्रा

मुख्यमंत्री स्वयं राज्य की खनिज संपदा, जमीन को लूटने में शामिल हैं, सोरेन परिवार ने आदिवासियों की जमीन नाम बदलकर लूटी है

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

साहिबगंज: BJP प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने शुक्रवार को दूसरे दिन संकल्प यात्रा (Sankalp Yatra) की शुरुआत साहिबगंज में गंगा स्नान एवं भगवान भोलेनाथ की पूजा से की। उन्होंने राज्यवासियों के सुख समृद्धि की मंगल कामना की।

साहेबगंज की जनसभा के पूर्व पत्रकार वार्ता में मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लाल किले के प्राचीर से भ्रष्टाचार और परिवारवाद को समाप्त करने का आह्वान किया है।

हेमंत सरकार अवैध खनन को बढ़ावा दे रही है: मरांडी

झारखंड में तो राज्य संपोषित भ्रष्टाचार है। मुख्यमंत्री स्वयं राज्य की खनिज संपदा, जमीन को लूटने में शामिल हैं। सोरेन परिवार ने आदिवासियों की जमीन नाम बदलकर लूटी है। इतनी ही नहीं पदाधिकारियों को भी लूटने में लगा दिया है।

उन्होंने कहा कि अधिकारी थाना, ब्लॉक, अंचल में गरीबों से काम के लिए पैसे मांगते हैं। पैसों को ऊपर तक पहुंचाने की बात करते हैं।

हेमंत सरकार अवैध खनन को बढ़ावा दे रही है। साथ ही कहा कि परिवारवाद सामाजिक न्याय के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विधानसभा में नमाज कक्ष खोलती है।

सामान्य विद्यालयों को उर्दू विद्यालय में बदल देने, प्रार्थना की पद्धति बदल देने पर कार्रवाई नहीं करती है। इस प्रकार की मनोवृत्ति रखने वालों से राज्य का बड़ा नुकसान हो रहा है।

मरांडी ने कहा…

मरांडी ने कहा कि मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र (Assembly Area) में केंद्र सरकार द्वारा भेजे गए गरीबों के अनाज की लूट हो रही। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना हर घर नल जल की स्थिति राज्य में दयनीय है।

मुख्यमंत्री आदिवासी का रोना रोते हैं लेकिन राज्य को लूटने का पाप करने के लिए किसी को कानून में छूट नहीं है। हेमंत सोरेन को जेल जाना ही पड़ेगा।

उन्हें सत्ता में बने रहने का कोई औचित्य नहीं है। यदि उनमें थोड़ी भी नैतिकता बची है तो वे अपने पद से इस्तीफा दें।

Share This Article