Homeझारखंडमहिला की हत्या करने के बाद शव लेकर अस्पताल पहुंचा आरोपी युवक,...

महिला की हत्या करने के बाद शव लेकर अस्पताल पहुंचा आरोपी युवक, भाई ने लगाया दुष्कर्म और…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Women Murder: चतरा जिले के सिमरिया में एक महिला की हत्या करने का मामला (Woman Murder Case) सामने आया है।

मामले में सिमरिया थाना पुलिस ने इस घटना में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बीरेंद्र दास को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी हजारीबाग जिले के बरकट्ठा थाना क्षेत्र के बसरिया गांव का निवासी है। वह सिमरिया राज्य संपोषित प्लस टू उच्च विद्यालय में लैब टेक्नीशियन (Lab Technician) के पद पर कार्यरत है।

मिली जानकारी के अनुसार मृत महिला हजारीबाग की निवासी थी, जिसके दो पुत्र (7 और 5 वर्ष के) हैं। मृतका का पति चेन्नई में मजदूरी करता है।

महिला को अस्पताल लेकर पहुंचा था आरोपी

इस संबंध में सिमरिया थाना प्रभारी मानव मयंक (Manav Mayank) ने बताया कि मंगलवार की रात सिमरिया रेफरल अस्पताल प्रबंधन ने सूचना दी कि एक व्यक्ति महिला का इलाज कराने अस्पताल पहुंचा है, लेकिन महिला की मौत हो चुकी है।

सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत अस्पताल पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मृतका के भाई ने लगाया दुष्कर्म और निर्मम हत्या का आरोप

मृतका के भाई ने सिमरिया थाना में आवेदन देकर आरोपी Birendra Das पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बीरेंद्र ने उनकी बहन का अपहरण, दुष्कर्म और निर्मम हत्या की। आरोप है कि हत्या के बाद आरोपी ने मृतका के गहने, स्मार्टफोन, एटीएम कार्ड और अन्य दस्तावेज लूट लिए।

थाना प्रभारी का कहना है कि यह मामला प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग (Love Affair) से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। मृतका के भाई के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

spot_img

Latest articles

विनय चौबे ने ससुर के नाम पर खरीदा अशोक नगर का मकान, तीन करोड़ का भुगतान – जांच में नये खुलासे

रांची : निलंबित IAS अधिकारी विनय चौबे से जुड़े मामलों की जांच में एक...

मांडर में 17 दिसंबर को होगी क्रिसमस गैदरिंग, कृषि मंत्री मुख्य अतिथि

Ranchi : मांडर में इस बार क्रिसमस से पहले एक बड़ा कार्यक्रम होने जा...

गोवा नाइट क्लब में भीषण आग: 25 की मौत, झारखंड के 3 युवक शामिल

गोवा के अरपोरा क्षेत्र में शनिवार देर रात एक रेस्टोरेंट (नाइट क्लब) में अचानक...

झारखंड पुलिस की मोस्ट वांटेड लिस्ट पर सवाल, मरे और सरेंडर नक्सली भी शामिल

Ranchi : झारखंड पुलिस की मोस्ट वांटेड सूची में बड़ी गलती सामने आई है।...

खबरें और भी हैं...