क्राइमझारखंड

झारखंड : मुखिया के देवर ने जबरन दो बच्चे की मां को रात में पहले किया अगवा, इसके बाद…

पलामू: घर से बाहर पति (Husband) को नशे में बताकर रात में दो बच्चों की मां को जबरन एक शख्स ने पहले अगवा (Kidnap) किया। उसके बाद बाहर ले जाकर दुष्कर्म (Rape) किया।

यह आरोप मेदिनीनगर सदर थाना (Medininagar Sadar Police Station) क्षेत्र के कौड़िया पंचायत की मुखिया कुमारी अंजना सिंह के देवर सत्येंद्र सिंह पर लगा है।

कार्रवाई की जा रही

बताया जाता है कि पहले 3 दिनों तक इस मामले को दबाया गया। पैसों का प्रलोभन और धमकी देकर समाप्त करने का दबाव बनाया गया। इस बीच मौका पाकर किसी तरह पीड़ित महिला और उसके पति ने सदर थाना पहुंचकर मामला दर्ज कराया।

सदर थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है। कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को जल्द पकड़ कर न्यायिक हिरासत (Judicial Custody) में भेजा जाएगा।

गलत नीयत से पति को किया घर से बाहर

बताया जा रहा है कि 16 मई की रात को सत्येंद्र सिंह ने पंचायत क्षेत्र के 30 साल के युवक को उसके घर से तिलक समारोह (Tilak Ceremony) में अपने साथ बाइक पर बैठा कर ले गया।

उसे वहां छोड़कर फिर उसके घर लौट गया। घर में युवक की पत्नी और दो बच्चे सोए थे। रात करीब 10.30 बजे सत्येंद्र सिंह ने महिला के घर का दरवाजा यह कह कर खुलवाया कि उसका पति शराब के नशे में है और सड़क पर गिरा हुआ है।

महिला ने हड़बड़ा कर दरवाजा खोला। जैसे ही बाहर निकली सत्येंद्र सिंह ने उसे अपने कब्जे में कर लिया। साड़ी से उसका मुंह दबा कर घर से कुछ दूर आगे सुनसान टाड़ी पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

पति-पत्नी ने हिम्मत जुटाकर थाने में शिकायत की

करीब 1 घंटे बाद तिलक समारोह से जब महिला का पति घर पहुंचा तो दरवाजा खुला देखकर पत्नी की अगल-बगल खोजबीन की तो टाड़ी पर आपत्तिजनक स्थिति में वह पाई गई।

महिला ने सच्चाई पति से बयां की। इस मामले को लेकर गांव में पंचायत हुई। महिला को न्याय देने के बजाय धमकी दी गई, लेकिन पति-पत्नी ने हिम्मत जुटाकर थाने में शिकायत की।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker