झारखंड में बढ़ी ठंड, आज कई हिस्सों में बारिश की संभावना

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

न्यूज़ अरोमा रांची: रांची में ठंड का कहर बढ़ता ही जा रहा है। शनिवार को दिनभर बादल छाये रहे।

दिन और रात के तापमान में भार गिरावट आ गई। रांची मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में मौसम में बदलाव महसूस होगा।

रविवार से न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की जायेगी, जो लगभग 16 दिसंबर तक रह सकती है।

14 दिसंबर के बाद से राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश की संभावना है।

इस दौरान झारखंड के मध्य, दक्षिणी और उत्तर पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ बारिश की संभावना है, जिसमें रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, रामगढ़, पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार समेत आस-पास के जिलों में बारिश होगी।

16 दिसंबर तक राज्य में बारिश की संभावना है।

इसका असर कुछ जिलों में नहीं देखा जायेगा, जिसमें देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहेबगंज है। विभाग के अनुसार इन जिलों में सुबह-शाम कोहरा के साथ, न्यूनतम तापमान में कमी देखी जा सकती है।

14 से 16 दिसंबर तक राज्य का औसतन न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

वहीं अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

Share This Article