रांची में अरगोड़ा पुलिस ने की लोकेश चौधरी को रिमांड पर लेने की तैयारी

News Aroma Media
3 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

न्यूज़ अरोमा रांची: रांची के चर्चित अग्रवाल बंधु हत्याकांड मामले में हत्याकांड के मुख्य आरोपित लोकेश चौधरी को पुलिस रिमांड पर लेगी।

अरगोड़ा पुलिस ने लोकेश चौधरी को तीन दिन के लिए रिमांड पर लेने के लिए अदालत को आवेदन दिया है।

हत्याकांड के डेढ़ साल से फरार चल रहे मुख्य आरोपी लोकेश चौधरी में बीते बुधवार को अदालत में सरेंडर कर दिया था।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सोमवार को लोकेश चौधरी को रिमांड पर लेकर अरगोड़ा थाना लाया जा सकता है, जहां उसे हत्याकांड से जुड़ी सभी सवालों की पूछताछ की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि रांची केयर गुड़ा थाना क्षेत्र के अशोक नगर में बंद पड़े साधना न्यूज़ के कार्यालय में 6 मार्च 2019 को दो सगे भाइयों हेमंत और महेंद्र अग्रवाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

हत्या का आरोप लोकेश चौधरी और उसके एक सहयोगी एमके सिंह पर लगा था।

दोनों मुख्य आरोपित के घर और ऑफिस को रांची पुलिस कुर्की कर चुकी है।

घटना को अंजाम देने के बाद लोकेश जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के कचनार टोली स्थित वसुंधरा अपार्टमेंट पहुंचा था।

वहां से पत्नी व बच्चों को लेकर सीधे बिहार भाग निकला था।

लोकेश चौधरी के अंगरक्षक सुनील सिंह ने पकड़े जाने के बाद बताया था कि व्यवसायी हेमंत अग्रवाल और महेंद्र अग्रवाल की हत्या लाखों रुपये हड़पने के लिए की थी।

इसके लिए अपने दोस्त व बॉडीगार्ड से आइबी की फर्जी रेड कराई थी।

एमके सिंह और धर्मेंद्र तिवारी ने अग्रवाल बंधुओं पर गोली चलाई थी। न्यूज चैनल कार्यालय में दोनों भाईयों की हत्या के बाद लोकेश, एमके सिंह और उनके दोनों अंगरक्षक सीसीटीवी फुटेज की डीवीआर लेकर भाग निकले थे।

मामले में अब तक तीन लोग जेल जा चुके हैं।

बीते 19 मार्च को अंगरक्षक धर्मेंद्र तिवारी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था।

इससे पहले बीते 15 मार्च को सुनील कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

वहीं 20 मार्च को चालक शंकर को पुलिस ने जेल भेजा था। दोनों अंगरक्षकों के हथियार भी बरामद कर लिए गए थे।

Share This Article