हजारीबाग में भाकपा माओवादी के नाम पर लेवी वसूलने वाला गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

न्यूज़ अरोमा हजारीबाग: भाकपा माओवादी के नाम पर लेवी वसूलने वाला हीरालाल बेसरा को पुलिस ने टाटीझरिया थाना क्षेत्र के कोल्हू से गिरफ्तार किया है।

आरोपी के पास से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी माओवादी का लेटर पैड, एमआई कंपनी का मोबाइल, चंदा, जुर्माना, लेवी बाबत लिखा रसीद, दो मोबाइल फोन का खाली डब्बा और चितकबरा पैंट बरामद किया गया है।

शनिवार को प्रेसवार्ता में एसपी कार्तिक एस ने बताया कि शुक्रवार को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि माओवादी के नाम पर क्षेत्र में व्यापारी वर्ग क्रशर मालिक, खदान मालिक व ठेकेदार लोगों से धमकी देकर लेवी के रूप में पैसे की मांग की जा रही है।

मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक एसआईटी टीम का गठन किया गया।

एसआईटी की टीम ने पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार माओवादी हीरालाल बेसरा को कोल्हू से गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार माओवादी ने धमकी देकर लेवी वसूलने की बात स्वीकार की है।

यह भी बताया गया कि हाल में ही जेल से छूटे माओवादी महावीर सोरेन के साथ मिलकर यह काम कर रहा था।

पुलिस महावीर सोरेन को गिरफ्तार नहीं कर पाई है, जल्द ही उसे गिरफ्तार करने की बात कही गई है।

Share This Article