झारखंड : अपराधियों ने दिनदहाड़े पूर्व पीएलएफआई एरिया कमांडर सहित दो लोगों को मारी गोली

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सिमडेगा: बानो थाना क्षेत्र के जराकेल पेट्रोल पंप के समीप पीएलएफआई के पूर्व एरिया कमांडर सहित दो लोगों को अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मार दी।

घटना में पीएलएफआई के पूर्व एरिया कमांडर विनोद मुंडा कोनाप निवासी व बानो विजय सिंह घायल हो गए। विजय सिंह को बांह में गोली लगी है जबकि विनोद मुंडा को पीठ की पसली में गोली लगी है।.

विनोद मुंडा व विजय सिंह लचरागढ़ से बाइक से गैस सिलेंडर लेकर बानो जा रहे थे इसी क्रम में एक सफेद अपाची गाड़ी में पीछे से तेज गति से आयी ओर दोनों पर गोलियां दाग दी।

अपराधी दो थे। गोली मारने के बाद दोनों तेजी से फरार हो गये। इधर, घटना में घायल दोनों लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए गाड़ी चलाकर थाना पहुंच कर घटना की सूचना पुलिस को दी।

इसके बाद दोनों बाईक से ही अस्पताल पहुंच गये। घटना की जानकारी होने पर बानो थाना प्रभारी कुमार, पुलिस निरीक्षक आलोक कुमार घटना स्थल पहुंचकर मामले की जानकारी ली।

पुलिस ने बताया कि घटना लगभग 3.10 बजे लगभग की है। घटना जराकेल पेट्रोल पंप से पहले 200 मीटर आम पेड़ के पास हुई है।

इधर दोनों घायलों का इलाज करने के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी होने पर एसडीपीओ राज किशोर सिंह घटनास्थल पहुंचे।

मामले की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इधर ‌पुलिस अज्ञात हमलावरों को पहचान करने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने विभिन्न ठिकानों में छापामारी शुरू कर दी है।

Share This Article