झारखंड में घने कुहासे का कहर! हवाई उड़ानों पर हुआ असर, 5 दिनों तक छाएं रहेंगे बादल…

News Update
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Dense Fog wreaks havoc in Jharkhand: राजधानी रांची समेत झारखंड के दर्जनभर जिलों में कल बुधवार को घना कुहासा (Fog) छाया रहा, जिससे ठंड में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

मौसम विभाग (Meteorological Department) के अनुसार, राज्य में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई। वहीं राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हजारीबाग में यह 7.7 डिग्री तक पहुंच गया।

हवाई सेवाओं पर असर

कुहासे के कारण रांची में सुबह हवाई यातायात भी प्रभावित हुआ। दृश्यता 1000 मीटर तक सीमित रहने के कारण पांच विमानों को 1-2 घंटे की देरी हुई। मुंबई, पुणे, दिल्ली और कोलकाता से आने वाली उड़ानें अपने निर्धारित समय से विलंब से पहुंचीं।

5 दिनों तक छाएं रहेंगे बादल

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद (Abhishek Anand) के अनुसार, अगले पांच दिनों तक झारखंड में बादल छाए रहेंगे और कुहासे का प्रभाव बना रहेगा।

20 जनवरी के बाद मौसम साफ होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण यह बदलाव हो रहा है, जो पंजाब, हरियाणा और हिमालयी क्षेत्र से गुजर रहा है।

राज्य के पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, गिरिडीह, कोडरमा, हजारीबाग, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, रांची और धनबाद जैसे जिलों में घने कुहासे की स्थिति बनी रही। न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट और कुहासे के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है।

Share This Article