धनबाद के ईसीएल खदान हादसा : चार महिलाओं की मौत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: धनबाद के निरसा क्षेत्र में ईसीएल की खदान में मंगलवार सुबह हुए हादसे में चार महिलाओं की मौत हो गई।

वरीय पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने खदान की सुरक्षा पर डीजीएमएस से रिपोर्ट मांगा है और एक एसआईटी का गठन भी कर दिया है।

निरसा कोयलांचल में आज अहले सुबह रोज की भांति महिलाएं कोयला निकालने के लिए ईसीएल की खदान में उतर गईं।

इसी बीच खदान का रूफ यानी छत गिर गया, जिसके नीचे महिलाएं दब गईं। खदान में चाल धंसने और लोगों के उसमें दबे होने की खबर जंगल की आग की तरह चारों तरफ फैल गई। पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंच मलबा हटवाने में जुट गई।

इस संबंध में वरीय पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार से संपर्क किए जाने पर उन्होंने चार महिलाओं की मृत्यु होने और मृतकों का शव मिलने की पुष्टि की।

एसएसपी ने बताया कि खदानों की वर्तमान स्थिति और सुरक्षा के संदर्भ में डीजीएमएस से रिपोर्ट मांगा गया है। साथ ही पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के नेतृत्व में एसआईटी का गठन भी कर दिया गया है।

Share This Article