दुमका : बिना शादी के लिव इन रिलेशन में 14 साल तक रहे, अब थाने में दर्ज कराया दुष्कर्म का मामला

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: बीएड की पढ़ाई करने वाली शहर के एक युवती ने अपने दोस्त के खिलाफ शादी का झांसा देकर 14 तक साल तक यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को नगर थाने में मामला दर्ज कराया है।

पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।

युवती ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2007 में उसने और हंसडीहा के धावाटांड़ निवासी महेश राणा ने एक साथ सिदो कान्हू मुमरू विश्वविद्यालय में बीएड में दाखिला लिया था। साथ पढ़ने के क्रम में दोनों में प्रेम हो गया।

महेश ने शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया। बाद में बिना शादी के लिव इन रिलेशन में रहने लगे।

युवक ने रसिकपुर में किराये के घर में उसे पत्नी बनाकर रखा। इन 14 सालों में उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाया।

बाद में युवक उसे छोड़कर बलियाडंगाल स्थित निजी आवास में रहने लगा। कई बार शादी को कहा, लेकिन मुकर गया।

अब उसने शादी से साफ मना कर दिया है। युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है।

थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।

Share This Article