दुमका में महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, अग्निवीर सेना भर्ती योजना एवं सामान्य जरूरत की चीजों पर लगाए गए GST के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी (Congress Committee) ने शुक्रवार में विरोध प्रदर्शन किया।

विरोध प्रदर्शन देशव्यापी आंदोलन के तहत किया गया। प्रदर्शन कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह ने किया।

करीब एक घंटे आवागमन पूरी तरह बाधित रहा

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर थाना क्षेत्र के दुमका-देवघर ओवरब्रिज (Overbridge) पर पुसारो और हंसडीहा चौक के समीप Road पर बैठकर धरना प्रदर्शन किया।

करीब एक घंटे आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

Police ने अलग-अलग जगहों से 165 Congress कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। बाद में उन्हें निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया।

इस अवसर पर Dr. सुशील मरांडी, महेशराम चंद्रवंशी, संजीत सिंह, प्रो मनोज अंबष्ट, अरबी खातुन, संजीत सिंह, अरविंद कुमार, शाहरुख शेख, महबूब आलम, स्टीफन मरांडी, युगल किशोर सिंह गणेश, रोमी इमाम आदि उपस्थित थे।

Share This Article