दुमका में स्थानीयता की मांग को लेकर 21 मार्च को रैली

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: फूलो झानो मुर्मू 1932 खतियान संगठन के बैनर तले विभिन्न संगठनों की एक बैठक हुई।

जिसमें में हांसा भाषा और पेशा को लेकर चर्चा किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि विभिन्य मांगों को लेकर 21 मार्च को सिदो कान्हू मुर्मू चौक (पोखरा चौक) से रैली निकलकर टीन बाजार से होते हुए उपायुक्त कार्यालय पहुंचेगी।

जहां उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री और राज्यपाल को ज्ञापन भेजा जाएगा। इसके बाद एक सभा का आयोजन किया जाएगा। इस रैली में करीब 25 गांव के ग्रामीण शामिल होंगे।

इस रैली को विभिन्य संगठनों का समर्थन प्राप्त है। जैसे छात्र समन्वय समिति, दिसोम मरांग बुरु संताली अरिचलि आर लेगचार अखड़ा, दिसोम मरांग बुरु युग जाहेर अखड़ा, दिसोम मांझी थान जाहेर थान समिति, चांद भैरो मुर्मू जुवन आखड़ा आदि और दर्जनों संगठन का समर्थन प्राप्त है।

इस रैली के माध्यम से मांगों को रखा जाएगा। जिसमें 1932 खतियान स्थानीय नीति लागू करो, बाहरी भाषाओं को क्षेत्रीय भाषा घोषित करना बंद करों, 1932 खतियान आधारित नियोजन नीति बनायी जाए, पेशा कानून लागू करो, संताली भाषा को प्रथम राजकीय भाषा घोषित करो, एसपीटी सीएनटी एक्ट को शक्ति से लागू करो, मुख्यमंत्री जन संवाद केंद्र को चालू करो, अनुबंध , ठेका नौकरी देना बंद करो और स्थायी नौकरी दो।

इस मौके में श्यामदेव हेम्ब्रम, राजीव बास्की, मिलोनी मरांडी, दीपक सोरेन, ठाकुर हांसदा, तंजीत मुर्मू, पोरस मुर्मू, हरेंद्र हेम्ब्रम, एनिस हांसदा, शिव हेम्ब्रम, नथानीयल किस्कू आदि उपस्थित थे।

Share This Article