शादी के 7 दिन बाद नई नवेली दुल्हन की मौत, मायके वालों ने लगाया मारपीट और हत्या का आरोप

शादी के 7 दिनों बाद ही ससुराल में नई नवेली दुल्हन (Bride) की संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत हो जाने से ससुराल और मायका पक्ष के बीच बवाल मचा हुआ है।

News Aroma
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Newlywed Bride Dies 7 days after Marriage : शादी के 7 दिनों बाद ही ससुराल में नई नवेली दुल्हन (Bride) की संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत हो जाने से ससुराल और मायका पक्ष के बीच बवाल मचा हुआ है।

मामला गिरिडीह (Giridih) जिले के गांडेय थाना क्षेत्र का है। बेटी की अचानक मौत होने पर मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।

वहीं दूसरी और ससुराल वालों का कहना है कि यह महज एक हादसा है। वहीं घटना की जानकारी पाकर गांडेय थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

बिहार के गया जिले की थी महिला

बिहार के गया जिले के खिजरसराय थाना क्षेत्र के मूसेपुर की रहने वाली 21 वर्ष से अंजली कुमारी पिता नरेंद्र कुमार सिंह की शादी गांडेय थानांतर्गत महेशमुंडा निवासी उपेंद्र सिंह के बेटे गौरव कुमार के साथ 7 दिन पहले ही हुई थी।

एक रात पहले ससुराल वालों ने की थी मारपीट

मायका वालों को जैसे ही बेटी की मौत की सूचना मिली तो तुरंत सभी बेटी के ससुराल आपहुंचे। जहां बेटी का शव देख सभी दहाड़ मारकर रोने लगे। घटना के संबंध में मृतिका के चाचा ने ससुराल वालों पर हत्या (Murder) का आरोप लगाया है।

मृतिका के चाचा जितेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि घटना के पूर्व रात को उनकी भतीजी के साथ ससुराल वालों ने मारपीट की थी। जिसके बाद दूसरे दिन उसकी हत्या कर दी गई है। उन्होंने बताया कि मृतिका के शव पर कई जगह चोट के निशान पाए गए हैं और उसके एक हाथ में प्लास्टर भी चढ़ाया हुआ है।

ससुर का कहना – दुर्घटना में हुई बहू की मौत

इधर, इस पूरे मामले को लेकर नवविवाहिता के ससुर उपेंद्र सिंह का कहना है कि उनकी बहू की मौत एक दुर्घटना है। उन्होंने बताया कि घटना के वक्त वह घर पर नहीं थे। घर पर उनका बेटा, बहु और उनकी मां थी।

उन्होंने बताया कि दोनों पति पत्नी एक मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने बगोदर के सोना पहाड़ी गए थे। कार्यक्रम में शाम हो जाने के कारण वह अपने ससुराल बगोदर के बागोडीह में रुक गए थे। इसी दरम्यान उनके बेटे ने फोन पर बताया कि बहु छत के उपर से नीचे गिर गई है।

उन्होंने कहा कि शुक्रवार की शाम को बहु फोन पर अपने मायके वालों से बात करने छत पर गई थी। इसी दौरान बात करने के क्रम में वह छत से नीचे गिर गई। जिसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

सूचना मिलने के बाद फौरन दोनों पति पत्नी बगोदर से महेशमुण्डा के लिए निकले। महेशमुण्डा पहुंचने पर बहु को बेहतर इलाज के लिए धनबाद ले कर जा रहे थे, इसी दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई।

Share This Article