What's Hot

    आतंकी संगठनों लश्कर-ए-तैयबा, अल-बद्र का हवाला संचालक दिल्ली में गिरफ्तार

    अगस्त 19, 2022

    सुप्रीम कोर्ट ने जामनगर में ग्रीन्स जूलॉजिकल रेस्क्यू एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर के खिलाफ जनहित याचिका खारिज की

    अगस्त 19, 2022

    जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने कहा- उमर फारूक नजरबंद नहीं हैं

    अगस्त 19, 2022
    Facebook Twitter Instagram
    BREAKING NEWS
    • आतंकी संगठनों लश्कर-ए-तैयबा, अल-बद्र का हवाला संचालक दिल्ली में गिरफ्तार
    • सुप्रीम कोर्ट ने जामनगर में ग्रीन्स जूलॉजिकल रेस्क्यू एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर के खिलाफ जनहित याचिका खारिज की
    • जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने कहा- उमर फारूक नजरबंद नहीं हैं
    • 2024 का लोकसभा चुनाव मोदी बनाम केजरीवाल होगा: AAP
    • लालू प्रसाद के दामाद, पार्टी कार्यकर्ता चला रहे सरकार, नीतीश लाचार: सुशील मोदी
    • सरकार चाहती है कि सार्वजनिक क्षेत्र में सिर्फ एक बैंक रह जाए: जयराम रमेश
    • AstraZeneca को भारत में मिली स्तन कैंसर की दवा की मंजूरी
    • शेयर बाजार में तेजी पर विराम, सेंसेक्स 652 अंक टूटकर 60,000 अंक से नीचे उतरा
    शनिवार, अगस्त 20
    News Aroma
    • भारत
    • झारखंड
    • बिहार
    • विदेश
    • करियर
    • मनोरंजन
    • जॉब्स
    • ऑटो
    • हेल्थ
    • खेल
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफस्टाइल
    • अजब गज़ब
    • क्राइम
    News Aroma
    Home»झारखंड»योगी सरकार की राह पर झारखंड सरकार!, रांची के चौक-चौराहों पर चिपकाए गए उपद्रवियों के पोस्टर
    झारखंड

    योगी सरकार की राह पर झारखंड सरकार!, रांची के चौक-चौराहों पर चिपकाए गए उपद्रवियों के पोस्टर

    NewswrapBy Newswrapजून 14, 2022Updated:जून 14, 2022कोई टिप्पणी नहीं4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

    रांची : राजधानी रांची के मेन रोड (Main Road) में पिछले 10 जून को जुमे की नमाज के बाद हिंसा भड़की थी। इस घटना के बाद उपद्रव में शामिल उपद्रवियों की पहचान करने के लिए उनका पोस्टर रांची पुलिस ने शहर के चौक-चौराहों पर लगा दिया है।

    पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि इन लोगों के बारे में जो भी जानकारी मिले, पुलिस को तत्काल इसकी सूचना दें।

    राज्यपाल ने कल ही दिया था आदेश

    रांची हिंसा के मामले में राज्यपाल रमेश बैस (Ramesh Bais) ने सख्त रुख अख्तियार करते हुए सोमवार को DGP, ADG (अभियान) के साथ DC और SSP को तलब किया था।

    उन्होंने हिंसा और उसके बाद की घटनाओं की जानकारी लेते हुए कई सवाल भी किए थे। साथ ही कई निर्देश भी दिए हैं।

    राज्यपाल ने चिह्नित उपद्रवियों की तस्वीर, नाम और पता के साथ उसे शहर के प्रमुख चौराहों पर लगाने को कहा था।

    इसके बाद शहीद चौक, कचहरी चौक, स्टेशन रोड, अल्बर्ट एक्का चौक, लालपुर चौक, रातू रोड चौक सहित अन्य चौक चौराहों पर पोस्टर लगाए जा रहे है।

    इधर पुलिस ने इस मामले में अब तक जहां 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही 50 अन्य को अलग-अलग थाना क्षेत्रों से हिरासत में लिया है।

    हिरासत में लिए गए इन लोगों से पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार लोगों में से सात का अभी रिम्स में इलाज चल रहा है जबकि पांच थाना क्षेत्रों में रहने वाले 155 लोगों पर 107 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई भी की गई है।

    Image

    रांची के 6 थाना क्षेत्र में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू

    भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा और निष्कासित नेता नवीन कुमार जिंदल (Naveen Kumar Jindal) द्वारा पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित विवादास्पद टिप्पणी को लेकर रांची में शुक्रवार 10 जून को विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया था।

    हिंसा के बाद प्रशासन को शहर के कुछ हिस्सों में दंड प्रक्रिया संहिता (CRPC) की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू करनी पड़ी थी और इंटरनेट सेवाओं को भी निलंबित कर दिया गया था।

    रांची में हिंसक विरोध-प्रदर्शन (Protest) के बाद संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और हजारों लोगों के खिलाफ 25 FIR दर्ज की गई है।

    Image

    राज्यपाल ने रांची हिंसा पर DGP और वरिष्ठ अधिकारियों से पूछे थे ये सवाल

    1. प्रस्तावित घटना, धरना, प्रदर्शन, जुलूस के बारे में प्रशासन के पास क्या जानकारी थी और आपने क्या क्या व्यवस्थाएं की थी। आपके पास आई.बी., सी.आई.डी. तथा स्पेशल ब्रांच ने क्या क्या इनपुट दिए।
    2. जुलूस के संचालन के दौरान कितने सुरक्षा कर्मी और दंडाधिकारी वहाँ उपस्थित थे।
    3. आपने कोई preventive action क्यों नहीं लिया।
    4. आपने WATER CANON , RUBBER BULLETS और आंसू गैस का इस्तमाल क्यों नहीं किया। There was no provision of these things there. Why?
    5. पुलिस महानिदेशक ने बताया as per inputs given by IB 150 people were expected to create chaos.
    6. पुलिस अधिकारियों व कर्मियों ने हेलमेट और PROTECTIVE GEAR भी नहीं पहने हुए थे, why?
    7. अभी तक कितनी गिरफ्तारियां हुई हैं? How many FIRs lodged?
    8. Find out details of all protestors and those who have been caught, make their names/addresses public, make their hoardings by displaying their photographs at main places in the city so that public could also identify them and help police.
    9. People who are spreading rumours through or in social media about these incidents, have you identified them and taken any action against them? All such people need to be identified and punished.

    राज्यपाल महोदय ने विगत सप्ताह में घटित निम्नलिखित घटनाओं पर भी पुलिस महानिदेशक का ध्यान आकर्षित करते हुए पूछा कि अब तक क्या कार्यवाही की गयी

    1. गुमला में दुष्कर्मी के आरोपित युवक को भीड़ द्वारा जिंदा जलाकर मार दिया गया।
    2. रांची में राजेश कुमार पाल ज्वेलर की दूकान में हत्या कर दी गयी।
    3.आदित्यपुर में 3 युवकों की गोली मारकर हत्या हुई।
    4. जमशेदपुर में गवाही देने पर घर में घुसकर युवक मनप्रीत की गोली मारकर हत्या की गयी।
    राज्यपाल ने निर्देश दिए कि इन सबकी जानकारी उन्हें अतिशीघ्र उप्लब्ध कराई जाये।

    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • भारत
    • झारखंड
    • बिहार
    • विदेश
    • करियर
    • मनोरंजन
    • जॉब्स
    • ऑटो
    • हेल्थ
    • खेल
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफस्टाइल
    • अजब गज़ब
    • क्राइम
    © 2022 News Aroma Media. Designed by News Aroma.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.