Latest Newsझारखंडजनता के प्रति जवाबदेह नेतृत्व की कमी से जूझ रहा झारखंड, सुदेश...

जनता के प्रति जवाबदेह नेतृत्व की कमी से जूझ रहा झारखंड, सुदेश महतो ने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

AJSU Sudesh Kumar Mahato: AJSU पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो (Sudesh Kumar Mahato) ने कहा कि महाजनी प्रथा का विरोध करने वाले लोग आज झारखंड राज्य में खुद महाजन बन बैठे हैं।

राज्य एक कुशल और जनता के प्रति जवाबदेह नेतृत्व की कमी से गुजर रहा है। इस राज्य को एक ऐसा नेतृत्व चाहिए जो हर वर्ग और सबके विचारों को साथ लेकर चले। वर्तमान और भविष्य की पीढ़ी के लिए राज्य को बेहतर बनाने की चुनौती सामने है। हम सभी को मिलकर झारखंड की राजनीति को फिर से पटरी पर लाना है।

सुदेश महतो रविवार को अरगोड़ा (Argoda) मैदान में आयोजित मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे। मिलन समारोह में समाजसेवी जीतेंद्र सिंह अपने हजारों समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस मौके पर पद्मश्री मधु मंसूरी के पुत्र JMM नेता शाहजहां मंसूरी और रांची निवासी मो. कैफ, उमर अली, आफताब अलाम समेत कई लोग भी पार्टी में शामिल हुए।

सुदेश कुमार महतो ने कहा कि कुछ लोग विरासत के साथ सत्ता में आ जाते हैं। फिर जनता की उम्मीदों और आकांक्षाओं पर काम करने के बजाय सत्ता के बेजा इस्तेमाल पर उतर जाते हैं। यह राज्य मात्र वोट से नहीं बेहतर नेतृत्व से चलेगा। हमारा एक मात्र ध्येय राज्य को संवारना है। राज्य के समेकित विकास के लिए आपका साथ और आपका भरोसा चाहिए।

जीतेंद्र सिंह का पार्टी में स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि राजनीति काफी चुनौतीपूर्ण क्षेत्र है। इस चुनौती को स्वीकारते हुए जीतेंद्र जनता की सेवा के उद्देश्य से पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने विभिन्न माध्यमों के जरिए समाज की सेवा पहले भी की है। वे पार्टी से जुड़कर लोकहित के कार्यों को आगे बढ़ायेंगे।

जीतेंद्र सिंह (Jitendra Singh) ने कहा कि झारखंड (Jharkhand) की प्रगति के प्रति सुदेश के सोच और उनके कार्यों से प्रभावित होकर जमीनी स्तर पर कार्य करने वाली AJSU पार्टी में शामिल हो रहा हूं। अध्ययन, अनुशासन, अध्यात्म और आत्मविश्वास इन चार चीजों के साथ सुदेश के नेतृत्व में जनता की सेवा करना ही हमारा लक्ष्य है। सिल्ली विधानसभा क्षेत्र (Silli Assembly Constituency) आज पूरे राज्य में विकास का आईना है।

spot_img

Latest articles

बाल मजदूरी मामले में बढ़ी मुश्किलें, हाईकोर्ट ने पूर्व सलाहकार की अंतरिम राहत खत्म की

Trouble Mounts in Child Labour Case: बाल मजदूरी कराने के आरोप से जुड़े मामले...

वाहन जांच में बड़ा खुलासा 3280 बोतल नशीला कफ सिरप जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

Narcotic Cough Syrup Seized: बिहार में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान...

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग बनी जानलेवा, युवक की मौत से गांव में मातम

Firing Turned Fatal: रोहतास जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के डोहनडीह (Dohnadih) गांव में...

पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर सियासत तेज, प्रियंका गांधी ने जताया समर्थन

Priyanka Gandhi Expressed Support: बिहार में सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक...

खबरें और भी हैं...

वाहन जांच में बड़ा खुलासा 3280 बोतल नशीला कफ सिरप जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

Narcotic Cough Syrup Seized: बिहार में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान...

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग बनी जानलेवा, युवक की मौत से गांव में मातम

Firing Turned Fatal: रोहतास जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के डोहनडीह (Dohnadih) गांव में...