Latest Newsझारखंडरांची में पुलिस ने पांच महिलाओं को किया गिरफ्तार, जानें वजह

रांची में पुलिस ने पांच महिलाओं को किया गिरफ्तार, जानें वजह

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Police arrested Five women in Ranchi : रांची के अनगड़ा थाना पुलिस ने जरगा गांव में जादू-टोना और डायन बिसाही (Daayan Bisahi) के शक में बुजुर्ग बालेश्वर उरांव (60) की मारपीट कर हत्या (Murder) करने के मामले में पुलिस ने पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार महिलाओं में अनिमा मुंडा, जूलियानी तिर्की, सोमरी देवी, दशमी देवी और दुलिया उरांव शामिल है। सभी जरगा गांव की रहने वाली है।

DSP अमर कुमार पांडेय ने बुधवार को बताया कि अनगड़ा थाना प्रभारी चमरा मिंज को बुधवार सुबह सूचना मिली कि अनगड़ा थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति को जादू-टोना और डायन-बिसाही का आरोप लगते हुए जरगा गांव (तेतरटोली) मे गांव के ही कुछ महिलाओं ने 28 मई को हत्या कर दी गई है। थाना प्रभारी मामले की सूचना को वरीय पुलिस पदाधिकारी को दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए घटना का सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए थाना प्रभारी सशस्त्र बल और महिला गृह रक्षक के साथ घटनास्थल पहुंचे। जांच के दौरान पुलिस टीम ने FSL टीम के मदद से साक्ष्य एकत्र किया।

मृतक बालेश्वर उरांव के पुत्र अनिल उरांव के बताए अनुसार संदिग्ध महिलाओं को थाना लाया गया। पूछताछ में महिलाओं ने अपना अपराध स्वीकार किया।

साथ ही घटना में प्रयुक्त दो डंडा और एक बड़ा पत्थर उनके निशानदेही पर बरामद किया। उन्होंने बताया कि अनगड़ा थाना पुलिस की ओर से त्वरित कार्रवाई करते हुए महज कुछ घंटों में हत्या जैसे जघन्य अपराध का खुलासा करते हुए आरोपितों को हिरासत में ले लिया गया है।

spot_img

Latest articles

कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के लिए पहली बोर्ड परीक्षा में उपस्थित होना अनिवार्य : सीबीएसई

नयी दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने स्पष्ट किया है कि कक्षा 10वीं...

रांची सिविल कोर्ट परिसर में गंदगी का अंबार, लोग परेशान

रांची : राजधानी रांची के सिविल कोर्ट परिसर में इन दिनों गंदगी की समस्या...

मानवाधिकार आयोग ने नीट छात्रा मौत मामले को बताया बेहद गंभीर

आयोग में अगली सुनवाई 22 अप्रैल को होगी पटना : बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग ने...

857 करोड़ की लागत से निर्मित ‘सेफ सिटी प्रोजेक्ट’ का गृह मंत्री अमित शाह ने किया लोकार्पण

नई दिल्ली : गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को दिल्ली पुलिस के 79वें...

खबरें और भी हैं...