अबुआ स्वास्थ्य और आयुष्मान भारत योजना के लाभुकों को मिलेगा स्वास्थ्य बीमा कार्ड, 15 लाख तक मुफ्त…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand News: झारखंड सरकार ने अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना और आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभुकों के लिए बड़ा तोहफा देने की घोषणा की है। इन योजनाओं के तहत पात्र लोगों को अब स्वास्थ्य बीमा कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा।

स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने सभी उपायुक्तों और सिविल सर्जनों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं।

अबुआ स्वास्थ्य योजना, 15 लाख तक मुफ्त उपचार

अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने बताया कि अप्रैल 2025 में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक के निर्णयों का पालन किया जा रहा है।

अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत पात्र लाभुकों को 15 लाख रुपये तक का मुफ्त उपचार प्रदान किया जाता है।

झारखंड राज्य आरोग्य समिति के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में आयुष्मान कार्ड धारकों की संख्या करीब 1.23 करोड़ है। स्वास्थ्य बीमा कार्ड की सुविधा से लाभुकों को उपचार प्रक्रिया में और आसानी होगी।

31 दिसंबर तक स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य

15वें वित्त आयोग और पीएम-आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत निर्माणाधीन स्वास्थ्य उपकेंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट, अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर, और क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण 31 दिसंबर 2025 तक पूरा करना होगा।

Share This Article