Latest Newsझारखंडबाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ेगी भाजपा, शिवराज सिंह ने…

बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ेगी भाजपा, शिवराज सिंह ने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Jharkhand Assembly Election : रविवार को BJP के झारखंड चुनाव प्रभारी सह केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivrak Singh Chauhan) ने स्पष्ट कर दिया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) के नेतृत्व में पार्टी अगला विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election) लड़ेगी।

असम के CM सह भाजपा के दूसरे चुनाव प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने कहा कि हम बाबूलाल मरांडी और उनकी टीम का पूर्ण सहयोग करेंगे।

शिवराज ने चंपाई सोरेन सरकार पर देश का सबसे भ्रष्ट सरकार होने का आरोप लगाया है। वहीं सरमा ने कहा कि अपने ही विधानसभा क्षेत्र में अपनी पार्टी को बढ़त नहीं दिलाने वाले CM चंपाई को पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

बहुमत का आंकड़ा करेंगे पार

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने  कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन 09 सीटें जीतने में सफल रहीं।

52 विधानसभा सीटों पर गठबंधन आगे रही। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में एनडीए प्रदेश की 62 विधानसभा क्षेत्रों में आगे थी।

उसी साल हुए विधानसभा चुनाव में 25 विधानसभा सीट हारी। साल 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में एक बार फिर हम 52 सीट पर आगे रहे।

इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव में हम 41 के बहुमत का आंकड़ा पार करेंगे।

बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सम्मानित करेगी भाजपा

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व और कार्यकर्ताओं की मेहनत से NDA लोकसभा की 9 सीट जीतने में सफल रही है।

इस कारण नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) तीसरी बार प्रधानमंत्री बनकर देश की सेवा कर रहे हैं।

उन्होंने इस जीत का श्रेय प्रदेश नेताओं और कार्यकर्ताओं को दिया। कहा कि प्रदेश नेतृत्व जल्द ही बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर कार्यकर्ताओं को सम्मानित करेगी।

spot_img

Latest articles

कड़ाके की ठंड ने बढ़ाई सेहत की परेशानी, रांची के अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की भीड़

Severe Cold in Jharkhand: झारखंड में पड़ रही तेज ठंड का असर अब राजधानी...

रांची में सड़क सुरक्षा पर बड़ी बैठक, दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने की तैयारी

Big Meeting on Road Safety in Ranchi: सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती घटनाओं को रोकने...

पेसा नियमावली से गांवों को मिलेगी ताकत, शोषण पर लगेगी रोक : सुप्रियो भट्टाचार्य

Supriyo Bhattacharya Said: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य (Supriyo Bhattacharya) ने...

रूस से तेल खरीद पर अमेरिका की नजर, ट्रंप के बयान से भारत की राजनीति गरम

US eyes oil purchase from Russia : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump)...

खबरें और भी हैं...

रांची में सड़क सुरक्षा पर बड़ी बैठक, दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने की तैयारी

Big Meeting on Road Safety in Ranchi: सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती घटनाओं को रोकने...

पेसा नियमावली से गांवों को मिलेगी ताकत, शोषण पर लगेगी रोक : सुप्रियो भट्टाचार्य

Supriyo Bhattacharya Said: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य (Supriyo Bhattacharya) ने...