Latest NewsझारखंडNEET पेपर लीक मामले में CBI की टीम पहुंची हजारीबाग, जांच की...

NEET पेपर लीक मामले में CBI की टीम पहुंची हजारीबाग, जांच की प्रक्रिया शुरू…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

NEET Paper Leak : मंगलवार को NEET पेपर लीक (Paper Leak) मामले की जांच को लेकर CBI की पांच सदस्यीय टीम हजारीबाग (Hazaribagh) पहुंची।

मिल रही जानकारी के अनुसार,  यहां टीम ने सबसे पहले SBI मुख्य ब्रांच में लगे CCTV  फुटेज को खंगाला और कई बैंक अधिकारियों से भी पूछताछ की और हर छोटी-बड़ी जानकारी जुटाई।

इस मामले में पूछे जाने पर SP अरविंद कुमार सिंह ने अनभिज्ञता प्रकट की। SBI के चीफ मैनेजर ने टीम के बारे में कुछ भी बताने से मना किया।

सूत्र बता रहे हैं कि CBI टीम ने SBI के मुख्य ब्रांच में दस्तक दी और बैंक में रखे गए प्रश्नपत्रों के बारे में जानकारी जुटाई।

बैंक के CCTV फुटेज को भी खंगाला। टीम ने बैक अधिकारियों से कई सवाल पूछे।

मसलन प्रश्न को जमा कराने कौन आया था। जब बैंक में प्रश्न पत्र जमा कराए गए तो साथ में कौन-कौन स्ट्रांग रूम में गया था।

टीम की तहकीकात चार से पांच घंटे तक चली। इस दौरान गेट पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी थी। हर छोटे बड़े पहलू पर टीम के लोगों ने जानकारी इकट्ठा की।

spot_img

Latest articles

एआई इम्पैक्ट समिट में शामिल नहीं होंगे माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स: सूत्र

नयी दिल्ली: माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ में शामिल नहीं होंगे।...

तमाड़ में तीन मासूम अनाथ-प्रशासन की संवेदनहीनता पर सवाल

विधायक विकास कुमार मुंडा ने लिया संज्ञान तमाड़ : जारगो गांव में मां की दर्दनाक...

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पहुंचे राजस्थान, शेयर किया अजमेर पहुंचने का अनुभव

राजस्थान : बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव सोमवार देर रात राजस्थान के...

JLKM ने बुंडू नगर निकाय चुनाव में स्वतंत्र उम्मीदवार रितेश पातर को दिया समर्थन

बुंडू : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) की बुंडू प्रखंड इकाई की संयुक्त बैठक...

खबरें और भी हैं...