चतरा में महिला से दुष्कर्म, आरोपी को हुई जेल

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Rape of woman in Chatra: चतरा पुलिस (Chatra Police) ने महिला से दुष्कर्म (Rape ) करने के आरोपित को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपित बलजीत यादव राजपुर थाना क्षेत्र के गड़िया गांव का रहने वाला है।

उस पर गांव की ही एक महिला ने उधार नहीं चुकाने पर Pistol दिखाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। पीड़िता के आवेदन पर उसके खिलाफ महिला थाने में कांड संख्या 9/24 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

SDPO संदीप कुमार सुमन ने दलबल के साथ शनिवार की शाम गड़िया गांव पहुंच कर आरोपित को गिरफ्तार किया। पीड़िता के मुताबिक, उसके पति ने बलजीत यादव से 20 हजार उधार लिया था। हर माह ब्याज के साथ पैसे दे रहे थे। इसके बावजूद आरोपित घर पहुंच कर तरह-तरह की धमकी दे रहा था।

इस बीच 18 मई की शाम सात बजे बलजीत उसके घर पर आया और पिस्टल दिखा कर दुष्कर्म (Rape) किया। दुष्कर्म के बाद इसकी जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता ने डरकर पति को घटना की जानकारी दी। पति के साथ 22 मई को महिला थाना पहुंच कर आवेदन दिया। महिला थाना प्रभारी ने आवेदन के आधार पर मामला दर्ज करने के बजाय आरोपित को Notice भेजा।

आरोपित पर कार्रवाई नहीं हुई तो 13 जून को फिर थाने जाकर न्याय की गुहार लगायी, जहां से उसे भगा दिया गया। इसपर मामले ने तूल पकड़ लिया। इसके बाद 14 जून को मामला दर्ज करते हुए आरोपित को गिरफ्तार किया गया।

Share This Article