मछलियों से लदी पिकअप वैन पलटी, सड़क पर बिखरी मछली ग्रामीणों ने चंद मिनटों में कर दी साफ

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Dhanbad Road Accident : धनबाद के तोपचांची थाना क्षेत्र अंतर्गत कोटालड्डा स्थित Overbridge में शुक्रवार की सुबह करीब 7 बजे मछलियों से लदी एक पिकअप वैन पलट गयी।

जिससे Pickup van में भरी प्रतिबंधित थाई मांगुर मछलियां सड़क पर फैल गयीं। इसकी खबर सुनते ही मछली लूटने के लिए ग्रामीणों की होड़ लग गई। कुछ ही मिनटों में ग्रामीण सारी मछलियां लूटकर ले गये।

घटना की सूचना पाकर तोपचांची पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन तब तक ग्रामीण सारी मछलियां लूटकर भाग चुके थे। पुलिस ने NH कर्मियों की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वैन को सड़क से हटाया। और वैन जब्त कर अपने साथ थाना ले आयी।

टायर ब्लास्ट होने के कारण हुई दुर्घटना

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए चालक सुबोध कुमार ने बताया कि मछली को बंगाल से बिहार के औरंगाबाद ले जाया जा रहा था। तभी रास्ते में पिकअप वैन का Tire Blast हो गया और वैन अनियंत्रित होकर पलट गयी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा इतना भीषण था कि पिकअप वैन के चारों पहिए हवा में थे। हादसे के बाद Pickup van में भरी मछलियां सड़क पर फैल गयीं।

आसपास के ग्रामीण जमा हो गये। राह चलते लोग भी अपने-अपने वाहन खड़े कर यहां-वहां रूक गए। जिसे जितना मछली मिला लेकर चले गये।

Share This Article