Homeझारखंडझारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दोबारा ली BJP की सदस्यता,...

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दोबारा ली BJP की सदस्यता, बोले- ‘घर आया झारखंड का दास’…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Raghubar Das Join BJP : झारखंड (Jharkhand) के पूर्व मुख्यमंत्री और ओडिशा के पूर्व राज्यपाल Raghubar Das ने आज शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश कार्यालय में एक बार फिर से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस मौके पर हजारों BJP कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। पार्टी कार्यालय के बाहर जमकर आतिशबाजियां भी हुई।

झारखंड की धरती “मां के अंचल” जैसी

सदस्यता ग्रहण समारोह में अपने संबोधन के दौरान रघुवर दास ने झारखंड की धरती को “मां के आंचल” जैसा बताया।

उन्होंने कहा, “झारखंड वीरों की पावन भूमि है। इस राज्य में अपनी पुरानी भूमिका में लौटकर ऐसा महसूस हो रहा है, जैसे मां के आंचल तले वापस आया हूं। राज्यपाल होना गर्व की बात है, लेकिन संगठन का सेवक होना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।”

रघुवर दास ने इस अवसर पर कहा, “आज का दिन मेरे लिए ऐतिहासिक है। मैंने 1980 में पहली बार भाजपा की सदस्यता ली थी, और 26 अक्टूबर 2023 को राज्यपाल बनने से पहले इस्तीफा सौंपा। आज फिर से सदस्यता लेते हुए मुझे अपार खुशी हो रही है।”

उन्होंने झारखंड के विधानसभा चुनाव 2024 के परिणामों पर चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष Babulal Marandi के नेतृत्व में कड़ी मेहनत की, लेकिन परिणाम अनुकूल नहीं रहे।

उन्होंने जोर देकर कहा कि हार-जीत राजनीति का हिस्सा है, और भाजपा का उद्देश्य सत्ता का सुख भोगना नहीं, बल्कि राष्ट्र को परम वैभव तक पहुंचाना है।

गठबंधन सरकार को दी चेतावनी

रघुवर दास ने राज्य की गठबंधन सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा कुछ समय तक सरकार के वादों को पूरा करने का इंतजार करेगी।

यदि सरकार वादे पूरे करने में विफल रहती है, तो भाजपा जनता के मुद्दों को लेकर सड़क से सदन तक आंदोलन करेगी।

अपने संबोधन के अंत में रघुवर दास ने चार पंक्तियों के जरिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया.

“जिस पल की मुझे महीनों से थी आस,

आज उसे आपकी उपस्थिति बनाती है खास।

खत्म करके अपनी जिम्मेवारी का प्रवास,

घर आया है आपका अपना झारखंड का दास।”

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...