रांची को अपराधमुक्त करने वाले पूर्व पुलिस अधिकारी जानकी राम का निधन

News Aroma
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Former police officer Janaki Ram passes away : अस्सी के दशक में Ranchi को अपराधमुक्त करने में अहम भूमिका निभाने वाले पुलिस अधिकारी (Police officer) जानकी राम (Janki Ram) का आज सुबह निधन हो गया।

वह पिछले कुछ समय से हृदय संबंधी परेशानियों से जूझ रहे थे। स्वास्थ्य बिगड़ने पर उन्हें नागरमल मोदी सेवा सदन में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने सुबह करीब साढ़े 3 बजे अंतिम सांस ली।

उनका अंतिम संस्कार शाम 4 बजे चुटिया के स्वर्णरेखा घाट पर किया गया।

वर्ष 1980 में पुलिस सेवा में शामिल हुए जानकी राम ने रांची के कई थानों में पदस्थापित रहते हुए अपराधियों पर नकेल कसने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उस दौर में अपराधियों की सक्रियता चरम पर थी, लेकिन उन्होंने अपनी सूझबूझ और बहादुरी से अपराध पर लगाम लगाई। उन्हें एनकाउंटर स्पेशलिस्ट टीम का एक सक्रिय सदस्य भी माना जाता था।

वर्ष 2015 में डीएसपी पद से सेवानिवृत्त होने के बाद जानकी राम चुटिया में अपने निवास पर रहने लगे। उन्होंने सामाजिक संगठनों से जुड़कर जनसेवा के कार्यों में भी बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।

उनके निधन पर पुलिस और समाज के विभिन्न वर्गों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्हें रांची के अपराधमुक्त इतिहास के निर्माता के रूप में हमेशा याद किया जाएगा।

Share This Article