Latest Newsभारतदेवघर पहुंचे पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा, बाबा बैद्यनाथ के दर्शन कर की...

देवघर पहुंचे पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा, बाबा बैद्यनाथ के दर्शन कर की देश के बेहतर भविष्य की कामना

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Former PM HD Deve Gowda reached Deoghar : देश के पूर्व प्रधानमंत्री HD Deve Gowda आज सोमवार को Jharkhand के प्रसिद्ध देवघर (Deoghar) स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ का दर्शन और पूजन कर देश के बेहतर भविष्य की कामना की।

उम्र अधिक होने के कारण पूर्व प्रधानमंत्री व्हीलचेयर की मदद से मंदिर पहुंचे। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर जिला प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए थे।

देवघर के उपायुक्त (DC) विशाल सागर और पुलिस अधीक्षक (SP) अजीत पीटर डुंगडुंग उनकी अगवानी के लिए मौजूद रहे।

पूजा-अर्चना के बाद एचडी देवेगौड़ा ने मीडिया से बातचीत करने से परहेज किया, लेकिन उन्होंने इतना जरूर कहा कि उन्होंने बाबा बैद्यनाथ से देश के उज्जवल भविष्य के लिए प्रार्थना की है।

बाबा बैद्यनाथ धाम में दर्शन करने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री बाबा बासुकीनाथ मंदिर के लिए रवाना हो गए। उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विशेष इंतजाम किए गए।

बताया गया है कि वे रात्रि विश्राम देवघर में करेंगे और मंगलवार को वापस लौटेंगे।

बता दें कि एचडी देवेगौड़ा वर्ष 1996 से 1997 तक भारत के 11वें प्रधानमंत्री रहे हैं। इसके अलावा वे कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

spot_img

Latest articles

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार नई ऊंचाई पर, 723 अरब डॉलर के पार

Foreign Exchange Reserves hit New High: भारत की अर्थव्यवस्था के लिए एक अच्छी खबर...

बिहार में बड़े अपराधी का अंत, पुलिस मुठभेड़ में प्रिंस कुमार ढेर

Big Criminal Ends in Bihar : बिहार पुलिस और STF ने संयुक्त कार्रवाई करते...

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा बंगाल मामला, चुनाव आयोग ने लगाए गंभीर आरोप

Bengal case reaches Supreme Court: चुनाव से जुड़े एक अहम मामले में चुनाव आयोग...

जुमे की नमाज के दौरान बड़ा हमला, इस्लामाबाद दहल उठा

Major Attack During Friday Prayers: पाकिस्तान की राजधानी Islamabad में शुक्रवार को जुमे की...

खबरें और भी हैं...