Latest Newsझारखंडधनबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार साइबर अपराधी गिरफ्तार, 23 मोबाइल फोन...

धनबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार साइबर अपराधी गिरफ्तार, 23 मोबाइल फोन समेत कई सामान बरामद

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Cyber Criminal Arrest : धनबाद (Dhanbad) जिले के सरायढेला थानांतर्गत तपोवन कॉलोनी में आज सोमवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए चार साइबर अपराधियों (Cyber Criminal) को गिरफ्तार (Arrest) किया।

ये सभी अपराधी किराए के मकान में बैठकर साइबर ठगी (Cyber Fraud) का नेटवर्क चला रहे थे। गिरफ्तार साइबर अपराधियों में एक धनबाद का निवासी है और बाकी तीन आरोपी Bihar के अलग-अलग जिलों से हैं।

इनमें कृष्ण कुमार धनबाद के तेतुलमारी, पंकज यादव बिहार के जुमई, नीतीश कुमार बिहार के कटोरिया, दीप नारायण यादव बिहार के बांका जिले के है।

इस संबंध में पुलिस को सूचना मिली थी कि तपोवन कॉलोनी में किराए के मकान से साइबर अपराध को अंजाम दिया जा रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने मोबाइल नंबरों को ट्रेस करना शुरू किया और लोकेशन कन्फर्म होते ही टीम ने कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

23 मोबाइल फोन समेत कई सामान बरामद 

छापेमारी के दौरान पुलिस को मकान से 23 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, कई बैंक खातों के दस्तावेज, इंटरनेट राउटर और अन्य उपकरण बरामद हुए।

इसके अलावा पुलिस ने एक बुलेट बाइक भी जब्त की है, जिसका इस्तेमाल अपराधी ठगी के दौरान करते थे।

स्टूडेंट बनकर लिया था मकान किराए पर

गिरफ्तार आरोपियों ने मकान मालिक को खुद को स्टूडेंट बताकर मकान किराए पर लिया था। लेकिन असल में वे वहां से साइबर ठगी का गोरखधंधा चला रहे थे। पुलिस को मौके से कई साइबर क्राइम से जुड़े उपकरण बरामद हुए हैं।

पुलिस अब आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है ताकि इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों का भी पता लगाया जा सके। साथ ही बरामद दस्तावेजों और उपकरणों की जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई है।

spot_img

Latest articles

स्मृति शेष : रांची के साहित्य प्रेमी व्यवसायी थे हनुमान सरावगी

नवेन्दु उन्मेष आज ज्यादातर लोग रांची के प्रसिद्ध व्यवसायी रहे हनुमान प्रसाद सरावगी के बारे...

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे पटना, एयरपोर्ट पर पार्टी नेताओं ने किया स्वागत

पटना : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शनिवार को पटना पहुंचे। उनके पटना...

वैलेंटाइन डे पर सलमान खान का तोहफा: ‘बैटल ऑफ गलवान’ का रोमांटिक गाना ‘मैं हूं’ रिलीज

लंबे इंतजार के बाद बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर बड़े पर्दे पर...

शिक्षा की गुणवत्ता और अनुशासन से फ्लोरेंस ग्रुप ने कभी नहीं किया समझौता : शिल्पी नेहा तिर्की

रांची : फ्लोरेंस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन ने शिक्षा की गुणवत्ता और अनुशासन से कभी...

खबरें और भी हैं...