युवती ने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का लगाया आरोप, कुछ माह पहले…

बरसोल (पूर्वी सिंहभूम) : कुछ माह पहले लिंग परिवर्तन करा कर युवती बनी पूर्वी सिंहभूम की एक युवती ने अपने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण (Sexual Abuse) करने का आरोप मढ़ा है।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Sexual Exploitation on the Pretext of Marriage : बरसोल (पूर्वी सिंहभूम) : कुछ माह पहले लिंग परिवर्तन करा कर युवती बनी पूर्वी सिंहभूम की एक युवती ने अपने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण (Sexual Abuse) करने का आरोप मढ़ा है।

इसे लेकर बहरागोड़ा थाना (Baharagora police station) में आवेदन शिकायत की है। युवती का नाम आध्या बटव्याल है। इससे पहले उसका नाम अभिषेक बटव्याल था। युवती का कहना है कि पुलिस ने कार्रवाई करने इनकार कर दिया।

इसके बाद उसने मीडिया में आने का निर्णय लिया। युवती का कहना है कि साल 2024 के मई महीने में उसने सभी सरकारी नियमों को मानते हुए अपना जेंडर चेंज कराया था।

इस बीच उसकी मुलाकात पाठपुर निवासी लष्मीकांत डे के बेटे कल्याण डे से हुई और दोनों में प्रेम संबंध बन गया। लड़के ने शादी का झांसा देकर कई बार यौन संबंध बनाया। बाद में शादी से मुकर गया।

पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा थाना प्रभारी ईश्वर दयाल मुंडा ने स्पष्ट किया है कि हम किसी का विवाह नहीं करा सकते। यह हमारा अधिकार नहीं है। लड़की अपने प्रेम संबंध का मामला लेकर आई थी। दोनों को एक साथ थाने बुलाकर पूछताछ की की गई थी।

इसके बाद वे झगड़ते हुए थाने के बाहर चले गए‌। एक बार फिर ऐसा ही हुआ। इसके बाद भी हमने लड़की को फोन किया,लेकिन उन्होंने Phone रिसीव नहीं किया। जब आरोपी का पक्ष जानने के लिए लड़के को फोन किया गया तो उसने भी कॉल रिसीव नहीं किया। ऐसी स्थिति में इसके आगे पुलिस क्या कर सकती थी।

Share This Article